फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   उचक्कों ने दिन-दहाड़े कार में रखा रुपयों से भरा बैग उड़ाया

उचक्कों ने दिन-दहाड़े कार में रखा रुपयों से भरा बैग उड़ाया

Wed, 14 Nov 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
उचक्कों ने दिन-दहाड़े कार में रखा रुपयों से भरा बैग उड़ाया
सिधौली (सीतापुर)। नगर के रोडवेज बस स्टॉप के सामने खड़ी एक व्यापारी की कार से उचक्कों ने 80 हजार की रकम पार कर दी। व्यस्ततम हाईवे से दिनदहाड़े रकम गायब होने से हड़कंप मच गया। बदहवास व्यापारी ने कुछ देर रुपयों वाला बैग तलाश किया, बैग नहीं मिलने पर घटना की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन


कोतवाली बिसवां के रायगंज में रहने वाला वकील मुस्तफा फुटवेयर का कारोबार करते हैं। कारोबार के सिलसिले में एक व्यापारी को पेमेंट देने के लिए वह अपनी कार से मंगलवार को लखनऊ जा रहे थे। सिधौली में रोडवेज बस स्टॉप के सामने एक पूड़ी के स्टॉल पर कार रोककर वह पूड़ी खाने चले गए। कारोबारी के मुताबिक, कार पूड़ी स्टॉल के ठीक सामने खड़ी थी।
विज्ञापन


शायद वह कार लॉक करना भूल गए। कार में एक बैग के अंदर 80 हजार रुपये, एटीएम कार्ड तथा कुछ अन्य जरूरी कागजात रखे थे। कुछ देर बाद जब वह वापस कार में पहुंचे तो रुपयों वाला बैग गायब था। बैग गायब देख व्यापारी के होश उड़ गए। भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी आमोद रंजन चौधरी ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed