{"_id":"5b4f84654f1c1b4f748b58f4","slug":"161531937893-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून की बेरुखी से जनमानस की बढ़ी बेचैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून की बेरुखी से जनमानस की बढ़ी बेचैनी
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को जिले के कुछ इलाकों में बौछारें पड़ने से भी कम नही हुई गर्मी
सीतापुर। जिले में मानसून दस्तक देने के बाद भी बेरुखी दिखा रहा है। बारिश न होने से अब लोगों की बेचैनी बढ़ने लगी है। इधर, भीषण गर्मी जनमानस को बेहाल कर रही है। गर्मी से राहत पाने को बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को पिछले कई दिनों से सिर्फ मायूसी हाथ लग रही है। बुधवार को भी धूप-छांव के बीच सिर्फ कुछ ही क्षेत्रों में बौछारों का छलावा मिला।
मानसून ने जिले में 30 जून की रात आमद दर्ज कराई थी। जिसके बाद दो-तीन दिनों तक बदली और बारिश का सिलसिला चला था। तब लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी और धान रोपाई शुरू होने से किसान भी खुश थे। उसके बाद मानसून फिर ठिठक गया है।
इसके कारण लगातार भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान हो गए हैं। सुबह से ही सूरज की किरणों की तपिश से बेहाल होने के बाद रात को उमस की वजह से सुकून की नींद नहीं आ पाती है। बुधवार की सुबह से आसमान में बादल छाने से लोगों को बारिश की उम्मीद बंधी थी। लेकिन अगले ही पल सूरज ने अपनी चमक बिखेरनी शुरू कर दी तो लोग मायूस हुए।
विज्ञापन
हालांकि धूप-छांव का सिलसिला चल निकला। लिहाजा, उम्मीद कायम रही। दोपहर को जिले के सिधौली, औरंगाबाद, कमलापुर इत्यादि इलाकों में मुश्किल से पांच से दस मिनट बौछारें पड़ीं। हालात यह रहे कि शहर मुख्यालय सहित ज्यादातर इलाकों में बूंदाबांदी तक नही हुई।
जिससे गर्मी का प्रकोप बरकरार रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले दो से तीन दिन तक अच्छी बारिश के संकेत मौसम विज्ञानी दे रहे हैं।