{"_id":"5b48f0ca4f1c1b42748b4688","slug":"161531506890-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलचिलाती धूप ने बढ़ाई उमस, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलचिलाती धूप ने बढ़ाई उमस, लोग बेहाल
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
दिन में तेज धूप तो रात को झमाझम बारिश
सीतापुर। मौसम का मिजाज शुक्रवार को दिनभर तीखा रहा। तेज धूप से पारा उछलकर 34 डिग्री पर पहुंच गया। उमस भरी गर्मी से हर कोई बुरी तरह बेहाल नजर आया। दिन में कई बार आसमान पर बादल छाए लेकिन हर बार तेज हवा ने उन्हें तितर-बितर कर दिया। मगर रात को झमाझम बारिश हुई जिससे हुई गर्मी से काफी राहत मिली।
जिले के कई इलाकों में विगत गुरुवार की देर रात झमाझम बारिश हुई। सुबह जब लोग सोकर उठे तो छाई बदली के कारण सुहाने मौसम ने उनका स्वागत किया। मौसम का मिजाज देख लोगों को बेहद सुकून महसूस हुआ। हालांकि सुबह आठ बजते-बजते आसमान साफ होने पर सूर्यदेव ने अपनी चमक बिखेरनी शुरू कर दी।
बदली की धूप लोगों को बुरी तरह चुभने लगी। दिन चढ़ने के साथ धूप में भी तेजी बढ़ती गई। धूप की वजह से दोपहर को पारा में उछाल दर्ज किया गया। आलम यह रहा कि पंखे व कूलर भी शरीर का पसीना सुखा नही पा रहे थे। हालांकि दिन में कई बार आसमान में बादल छाए लेकिन हवा ने उन्हें ज्यादा देर टिकने नही दिया।
विज्ञापन
मगर रात को एकाएक बादल जमकर बरसे। इससे मौसम जहां खुशनुमा हो गया वहीं गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आद्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई। शनिवार को जिले के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं।