फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दंपती से 40 हजार लूट ले गए बदमाश

दंपती से 40 हजार लूट ले गए बदमाश

Wed, 31 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
दंपती से 40 हजार लूट ले गए बदमाश
महोली में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े अंजाम दी वारदात
विज्ञापन

नेरी (सीतापुर)। महोली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने साइकिल सवार किसान व उसकी पत्नी से 40 हजार की नकदी लूट ली। इसके बाद बदमाश मुंह न खोलने की धमकी देते हुए भाग गए। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस जांच की बात कह रही है।

महोली कोतवाली क्षेत्र के करौंदिया निवासी बद्री व उसकी पत्नी ज्ञानवती का बैंक खाता महोली कस्बे में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में मौजूद है। बुधवार को दोनों पति-पत्नी साइकिल से महोली कस्बे में बैंक आए थे। यहां पर बद्री ने अपने खाते से 10 हजार रुपये व ज्ञानवती ने अपने खाते से 30 हजार रुपये निकाले।
विज्ञापन


दोनों ने खातों से कुल 40 हजार रुपये निकाले। इसके बाद पति व पत्नी साइकिल से वापस अपने घर के लिए चल दिए। रास्ते में कचूरा व कचूरी गांव के बीच बाइक सवार दो सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने साइकिल को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अवैध असलहों से धमकाते हुए बदमाशों ने दंपती से 40 हजार रुपये लूट लिए और मुंह न खोलने की धमकी देते हुए, मौके से भाग गए। बताया जा रहा है कि बदमाश बैंक से ही पति व पत्नी का पीछा कर रहे थे।


बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित दंपती ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ महोली कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed