फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   विकास कार्यो में भ्रष्टाचार देख पंचायती राज मंत्री दंग

विकास कार्यो में भ्रष्टाचार देख पंचायती राज मंत्री दंग

Fri, 09 Jun 2017 11:31 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
विकास कार्यो में भ्रष्टाचार देख पंचायती राज मंत्री दंग
शवदाह गृह निर्माण में मिली धांधली
विज्ञापन

विकास कार्यों में भ्रष्टाचार देख पंचायती राज मंत्री दंग
बारात घर, रपटा पुल आदि विकास कार्य मानक के विपरीत मिले
कार्रवाई के लिए शासन को देंगे रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। सेवता विधानसभा क्षेत्र में जिला पंचायत से कराए गए विकास कार्यों में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह को निरीक्षण के दौरान कदम-कदम पर धांधली नजर आई। भ्रष्टाचार का आलम यह कि शवदाह गृह निर्माण भी मानक के विपरीत कराया गया। बारात घर हो अथवा रपटा पुल तकरीबन सभी काम भ्रष्टाचार की कहानी खुद बयान कर रहे हैं। सवा अरब के विकास कार्यों में इतने बड़े पैमाने पर धांधली देख मंत्री भी दंग रह गए। विकास कार्यों के निरीक्षण की रिपोर्ट पंचायती राज मंत्री शासन को देंगे। जिसके बाद शासन स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने क्षेत्र में जिला पंचायत से कराए गए विकास कार्यों की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से की थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुक्रवार को पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह विकास कार्यों की हकीकत जानने यहां पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने जिला पंचायत द्वारा वर्ष 2013-14 में 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित रामपुर मथुरा के शवदाह गृह का जायजा लिया। जहां गेट टूटा पड़ा था और बाउंड्रीवॉल का निर्माण नहीं हुआ है। कस्बे में ही पूर्व कांजी हाउस में दस लाख रुपये की लागत से निर्मित बारातघर बदहाल होने लगा है। जिस की दीवारों से प्लास्टर छूटने लगा है, गेट टूटा है जो किसी भी समय गिर सकता वाला है। गोपाल कुंड नाले पर बने पक्के नाले का भी निरीक्षण मंत्री ने किया। जिला पंचायत द्वारा ही ग्राम पंचायत गढ़चप्पा की शोलिंग सड़कें, बगस्ती जाने वाला रपटा पुल आदि का निरीक्षण किया। कदम-कदम पर मानक विहीन कार्य बड़े पैमाने पर किए गए भ्रष्टाचार की कहानी बयान कर रहा था। पंचायती राज मंत्री ने जिला पंचायत के कार्य में घटिया निर्माण सामग्री लगाए जाने व गुणवत्ता विहीन निर्माण कराये जाने की बात स्वीकार की। निरीक्षण के दौरान उपस्थित इंजीनियर महेश चंद सक्सेना व जेई रजनीश कुमार उपरोक्त निर्माण कार्यों के बारे में सही जानकारी नहीं दे सके। दस लाख रुपये की लागत से निर्मित बारात घर में 5 लाख 60 हजार रुपये के भुगतान की बात जिला पंचायत के इंजीनियर ने बताई। पंचायती राज मंत्री ने कार्रवाई के लिए रिपोर्ट शासन को सौंपने की बात कही है। वहीं निरीक्षण भवन रामपुर मथुरा पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संयम बरतने व प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने में अपना भी योगदान सुनिश्चित करने की सलाह दी। इस अवसर पर विधायक ज्ञान तिवारी, लक्ष्मी नारायण मौर्य, सलिल सेठ, वीरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


अफसरों को हर माह पंचायत प्रतिनिधियों संग बैठक करने के निर्देश
पंचायती राज मंत्री ने रामपुर मथुरा में जिला पंचायत द्वारा कराए गए विभिन्न कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम विश्वकर्मा व जिला विकास अधिकारी राजेश त्रिपाठी से प्रत्येक माह पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए । ग्राम प्रधानों के द्वारा यह बताए जाने पर कि अक्सर ग्राम प्रधानों के खाते बंद रहते हैं। पंचायती राज मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि खाते बंद होने से सरकार की मंशा पूरी नहीं होगी। पंचायती राज मंत्री ने प्रधानों से कहा कि सरकार का संकल्प 2019 तक पूरे प्रदेश को खुले में शौच मुक्त बनाना है, जिसमें आप सभी लोग सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed