फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   16 thousand took the exam at 27 centers

Sitapur News: 27 केंद्रों पर 16 हजार ने दी परीक्षा

Sun, 21 Jan 2024 08:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 21 Jan 2024 08:41 PM IST
विज्ञापन
16 thousand took the exam at 27 centers
सीतापुर। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार को 27 केंद्रों पर आयोजित हुई। दो पालियों की परीक्षा में करीब 16 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। शिक्षकों ने गेट पर उनकी तलाशी ली। उसके बाद प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

पहली पाली सुबह 9.30 से 12 बजे के बीच हुई। इस पाली में 12 हजार विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 10 हजार ने परीक्षा दी। दूसरी पाली दोपहर दो से साढ़े चार बजे के बीच हुई। इसमें पंजीकृत आठ हजार के सापेक्ष छह हजार ने परीक्षा दी। दो हजार विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। अफसरों ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। लेकिन कही पर कोई दिक्कत नजर नहीं आई।
विज्ञापन


सुबह के समय ठंड में हुई दिक्कत
सुबह घना कोहरा था। परीक्षा केंद्रों को तलाशने में विद्यार्थी परेशान नजर आए। सुबह सड़कों पर ई-रिक्शा भी कम थे। इसके चलते ई-रिक्शा वालों ने मनमाना किराया वसूला। लालबाग से चुंगी चौकी तक 10 के बजाय रविवार को विद्यार्थियों से 20 रुपये वसूला गया। दूरदराज से आए विद्यार्थियों ने एक दूसरे से जानकारी कर परीक्षा केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed