फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   16 teachers absent, prevented salary

नदारद मिले 16 शिक्षक, रोका वेतन

Thu, 18 May 2017 10:38 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 18 May 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
16 teachers absent, prevented salary
शिक्षकों की कमी - फोटो : अमर उजाला

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के औचक मुआयने में 16 शिक्षक बिना सूचना के गैरहाजिर मिले। जिस पर इन शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। यह शिक्षक रेउसा, सकरन व बिसवां विकासखंड के हैं। 

विज्ञापन


बीएसए पन्नाराम ने छह मई को बिसवां के प्राथमिक विद्यालय मानपुर द्वितीय का मुआयना किया था। यहां पर शिक्षिका ममता वर्मा अनुपस्थित मिलीं। मौके पर 114 में केवल दो नौनिहाल पढ़ते मिले।
विज्ञापन


जिस पर निरीक्षण दिन का वेतन रोक दिया। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय कटिया में पंजीकृत 113 में दो नौनिहाल मिले। शिक्षिका सुमन भार्गव व विभा सिंह गैरहाजिर मिली। प्राथमिक विद्यालय उलरा प्रथम में मंजू वर्मा व संदीप सिंह अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सकरन विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय लहसड़ा में प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार हाजिरी लगाकर स्कूल से नदारद मिले। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक बहुत कम ही स्कूल आते हैं। रेउसा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सुकेठा में प्रेरक मंजू सिंह नदारद थीं।


सकरन के प्राथमिक विद्यालय पतरासा में भारती सिंह यादव गायब मिलीं। प्राथमिक विद्यालय मानपुर सीकरी में विजय, पंकज, रोहित, हर्षित व शिक्षामित्र आरती सिंह बिना सूचना के गायब मिलीं। सकरन के ही प्राथमिक विद्यालय कुतुबापुर में शिक्षिका रीता सिंह, पुनीत श्रीवास्तव व विजय कुमार बिना सूचना के नदारद मिले।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed