{"_id":"622e3a228cfc9437f1308879","slug":"16-hours-jam-on-lucknow-delhi-highway-sitapur-news-lko6216645104","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर 16 घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर 16 घंटे जाम
विज्ञापन
हेमपुर के पास जाम में फंसे वाहन।- संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सीतापुर से महोली के बीच में पड़ने वाली हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग अब नासूर बन चुकी है। जाम की विकराल होती समस्या से लोग बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। इसके बावजूद राहगीरों के बेहतर सफर के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने के बजाए आए दिन बंद होने वाले रेलवे फाटक से लोगों के सामने मुश्किलें और खड़ी हो गई हैं।
बीती रात एक बार फिर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। क्रॉसिंग पर दूसरी पटरी बिछाने की वजह से बंद किए गए फाटक से जाम की समस्या रविवार दोपहर तक बनी रही। करीब सात किमी. का लंबा जाम हाईवे पर लग गया। सीतापुर से शाहजहांपुर तक नेशनल हाईवे 24 की हालत बदहाल है। 2009 से हाईवे को फोरलेन बनाने का काम चल रहा है, लेकिन अभी तक अंजाम तक नहीं पहुंच सका है।
एरा कंपनी के दीवालिया घोषित होने के बाद तीन और कंपनियों को फोरलेन बनाने का काम मिला है। निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन कार्य की रफ्तार इतनी सुस्त है कि अभी कब तक फोरलेन बन पाएगा, यह कह पाना मुमकिन नहीं है। कई बार तय समय में फोरलेन बनाने का लक्ष्य मिला है, लेकिन इसके बाद भी काम अधूरा ही पड़ा है।
विज्ञापन
सीतापुर से महोली के बीच काम कर रहीं कंपनियों ने लोगों की समस्याओं को देखते हुए जगह-जगह जर्जर सड़क को सही करने का काम किया है, इससे लोगों का सफर कुछ हद तक आसान हुआ है, लेकिन इन दिनों सीतापुर से महोली के बीच पड़ने वाली रेलवे क्रॉसिंग लोगों के लिए नासूर बनती जा रही है। जाम की समस्या यहां पर दिन पर दिन भयावह होती जा रही है और इसका खामियाजा हाईवे से गुजरने वाले लोगों को ही भुगतना पड़ रहा है। शनिवार की रात एक बार फिर यहां पर बड़ी समस्या खड़ी हो गई।
शनिवार की रात 10 बजे से रेलवे ने रविवार की सुबह 5 बजे तक के लिए रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर दिया। रेलवे फाटक पर दूसरी पटरी बिछानी थी। इसलिए रेलवे ने आवागमन रोक दिया। इससे लोगों को बड़ी परेशानी हुई। जानकारी के अभाव में बड़े से लेकर छोटे वाहन तक यहां फंस गए। धीरे-धीरे रात गहराती गई और वाहनों की कतारें भी समय के साथ लंबी होती चली गईं। इस तरह पूरी रात लोग जाम में फंसकर जूझते रहे।
रेलवे का दावा है कि सुबह तय समय पांच बजे काम पूरा कर क्रॉसिंग खोल दी गई। इसके बाद भी जाम की समस्या खत्म नहीं हुई। दिन चढ़ने के साथ वाहनों की कतारें और लंबी हो गईं। रेलवे के पश्चिम ओर रिछाही के काफी पीछे तक जाम लग गया। रेलवे फाटक के इस ओर कटीली तक लंबा जाम लग गया। जाम एक लेन में नहीं बल्कि तीन लेन में लग गया, इससे लोगों को और समस्याओं का सामना करना पड़ा।
रविवार दोपहर दो बजे तक कटीली तक कई लेन में जाम लगा रहा। इसके बाद धीरे-धीरे वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते रहे। किसी तरह से जाम की समस्या दोपहर दो बजे के बाद खत्म हो सकी, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। 16 घंटे तक जाम में फंसकर लोगों का हाल बेेहाल रहा।
नहीं दिखे कोई इंतजाम, अव्यवस्था से लोग परेशान
रात 10 बजे के बाद रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद जानकारी के अभाव में पहुंचे लोगों को यहां पर कोई भी सहूलियत सरकारी सिस्टम से नहीं मिली। रेलवे का दावा है कि उनकी ओर से इसकी सूचना कई दिन पहले प्रशासन को दी गई थी कि वह व्यवस्था को देखेंगे, लेकिन इसके बाद भी मौके पर कोई इंतजाम नहीं था। पूरी रात एक पुलिसकर्मी कहीं नजर नहीं आए। ऐसे में जानकारी के अभाव से लेकर अव्यवस्थाओं से भी लोगों को खूब जूझना पड़ा।
खेत-खलिहान और संकरे रास्तों में फंसे लोग
हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से महोली की ओर से आने वाले लोग पचपोखरा से होते हुए हेमपुर चौराहे पर आकर सीतापुर की ओर निकल रहे थे। सीतापुर से महोली की ओर जाने वाले हेमपुर से मढ़िया, चमखर होते हुए पचपोखरा गांव होते हुए रिछाही चौराहे पर निकल रहे थे, लेकिन रात का समय होने से लोगों को खासा परेशानी झेलनी पड़ी। खेत-खलिहान में वाहन चले गए। रास्ता संकरा होने की वजह से सामने से दूसरे वाहनों के आने से काफी देर तक वाहन आगे पीछे नहीं हो सके और फंसे रहे।
पचपोखरा रेलवे क्रॉसिंग के पास नए पटान से समस्या
पचपोखरा रेलवे क्रॉसिंग के पास नया पटान किया गया। उसने भी लोगों का दर्द और बढ़ाने का काम किया। वाहन लेकर पहुंचने वाले लोगों के वाहन मिट्टी में फंस जा रहे थे। इसके अलावा रेलवे पटरी को जमीन से ऊंचा कर दिया गया। इससे भी वाहन को निकालने में दिक्कतें आईं। वाहन पटरी में फंस गए, इससे नुकसान भी हुआ।
ट्रक-बस चालकों को हुई परेशानी, रातभर जूझे
क्रॉसिंग बंद होने से कार और बाइक सवार तो किसी तरह से लोगों से रास्ता पूछकर हटो बचो करके चले गए, लेकिन सबसे अधिक समस्या बस और ट्रक चालकों को हुई। बड़े वाहन होने से संकरे रास्ते पर जा नहीं सकते थे, इससे वहीं पर रात भर खड़े रहे। ट्रक में ही सो गए। सुबह भी जाम नहीं खुला तो और परेशानी हुई।
इस वजह से दिन में लगा जाम
रात में पटरी बिछाने की वजह से जाम लगा, लेकिन सुबह फाटक खुलने के बाद जाम की बरकरार रही समस्या के पीछे लगातार माल गाड़ियों और ट्रेनों का आवागमन रहा। एक ट्रेन और मालगाड़ी आने से 10 से 15 मिनट पहले ही फाटक को बंद कर दिया जा रहा था। इससे जरा सा जाम खत्म हो पाता था कि फिर दोगुना जाम लग जाता था। दोपहर तक जाम से लोग जूझते रहे।
अफसरों ने कहा, नहीं दी गई जानकारी
एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने की जानकारी हमारे पास नहीं थी। हो सकता है कि सीओ सिटी या फिर ट्रैफिक पुलिस को रेलवे की ओर से सूचना दी गई होगी। एसडीएम सदर अनिल कुमार ने कहना है कि प्रशासन को हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद करने की जानकारी नहीं दी गई थी। अगर मामला संज्ञान में आता तो वहां पर व्यवस्था की जाती, जिससे लोगों को दिक्कत न होती। रेलवे को इसके लिए पत्र लिखा जाएगा।
प्रशासन को पहले ही दी गई थी सूचना
हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग पर पटरियां बिछाई जानी थी। इसलिए शनिवार की रात 10 बजे से रविवार की सुबह 5 बजे तक के लिए क्रॉसिंग बंद की गई थी। इसकी सूचना पहले ही दी गई थी। यातायात कार्यालय सीतापुर, इमलिया सुल्तानपुर पुलिस, आरपीएफ को इसकी सूचना दी गई थी। अचानक क्रॉसिंग बंद कर दी गई थी, इसकी व्यवस्था डीएम को करनी चाहिए थी। इसमें रेलवे की कोई गलती नहीं है।
- संदीप कुमार, स्टेशन मास्टर हेमपुर
क्रॉसिंग बंद होने की सूचना रेलवे की ओर से दी गई थी। रात में दो सिपाही क्रॉसिंग पर लगा दिए थे। बाकी वाहनों को काजी कमलापुर से हरगांव निकाला जा रहा था। सीतापुर से आने वाले वाहनों को नहीं रोका गया, जिससे जाम लगा होगा।
- विजयेंद्र सिंह, एसओ इमलिया सुल्तानपुर