फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   16 corona patients found

कोरोना के 16 मरीज मिले

Fri, 28 May 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
16 corona patients found
सीतापुर। जिले में कोरोना अब अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है। शुक्रवार को पूरे जिले में महज 16 लोग संक्रमित मिले हैं। सबसे खास बात यह है कि पिछले चार दिन से कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। अब जिले में महज 354 एक्टिव केस बचे हैं। सीएमओ का कहना है कि रिकवरी रेट बढ़ने से जल्द ही एक्टिव केस भी कम हो जाएंगे।
विज्ञापन

पिछले दो माह से कोरोना की चल रही बेकाबू लहर अब थमती हुई नजर आ रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पूरे जिले में 3700 से अधिक लोगों की कोरोना की जांच की गई जिनमें से केवल 16 लोग ही कोरोना से संक्रमित मिले हैं। वहीं मौत का आंकड़ा 171 तक ही सीमित हो गया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह का कहना है कि कोरोना का अब पीक निकल चुका है। लॉकडाउन, सोशल डिस्टेसिंग व मास्क का प्रयोग करने से कोरोना को नियंत्रित करने में काफी मदद मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे ही हम लोग कोविड गाइडलाइन का पालन करते रहेंगे तो उम्मीद है कि इस माह के अंत तक कोरोना के मामले एकदम थम जाएंगे। फिलहाल इससे राहत जरूर मिली है लेकिन खतरा बरकरार है। हम लोग प्रोटोकॉल का पूरी तरीके से पालन करते रहें।

सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि जिले में महज तीन मरीज गंभीर हैं जिनको जिला अस्पताल के एल-टू में भर्ती किया गया है। अन्य दो अस्पताल खाली चल रहे हैं। जिले में एक माह में 5211 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed