{"_id":"61d88d057247016ab3182a0b","slug":"157-handicapped-children-got-tablets-sitapur-news-lko612489035","type":"story","status":"publish","title_hn":"157 दिव्यांग बच्चों को मिले टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
157 दिव्यांग बच्चों को मिले टैबलेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों में नामांकित 157 दिव्यांग नौनिहालों को शुक्रवार को टैबलेट वितरित किए गए। टैबलेट पाकर बच्चों के चेहरे चमक उठे। अब दिव्यांग बच्चे टैबलेट के जरिए आसानी से पढ़ाई कर सकेंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग व यूनीसेफ की तरफ से शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को डीएम विशाल भारद्वाज व सीडीओ अक्षत वर्मा ने एक्सेसेबल टैबलेट (टॉकिंग डिवाइस) का वितरण किया। डीएम ने बच्चों से उनकी शिक्षा के बारे में जानकारी ली।
डीएम ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को टैबलेट के माध्यम से पढ़ने में काफी मदद मिलेगी। बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि 157 नौनिहालों को टॉकिंग डिवाइस का लाभ दिया गया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों से टैबलेट का प्रयोग पढ़ाई के लिए ही कराएं। सीडीओ द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा ने किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा प्रमोद गुप्ता ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, डीसी निर्माण व खंड शिक्षा अधिकारी जेबी चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।