{"_id":"5d0a78f98ebc3e06150087c4","slug":"15609674031811-sitapur-news81","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन में सामान बेचने पर 11 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन में सामान बेचने पर 11 हजार का जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका प्रशासन ने बुधवार को शहर में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान लालबाग बाजार में छापेमारी की जिसमें दो किलो पॉलीथिन जब्त करते हुए 11 हजार का जुर्माना ठोका। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
गौरतलब है कि शासन ने 50 माइक्रान से कम की पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बावजूद शहर में यह धड़ल्ले से बिक रही है। व्यापारी ग्राहकों को इन पॉलीथिन में ही सामान पैक करके दे रहे हैं। इसको लेकर नगर पालिका प्रशासन ने बुधवार को अभियान चलाया।
राजस्व निरीक्षक विनीत कुमार वर्मा ने लालबाग बाजार, ग्रीकगंज चौराहा, क्राकरी वाली गली में छापेमारी की। टीम को देखते ही व्यापारियों ने पॉलीथिन को इधर-उधर छिपा दिया। कई दुकानों पर छापेमारी के बाद करीब दो किलो पॉलीथिन मिली जिसे जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही व्यापारियों पर 11 हजार का जुर्माना लगाया गया है। इससे अन्य व्यापारियों में हड़कंप मच गया। ईओ गुरु प्रसाद पांडेय ने बताया अभियान चलता रहेगा।