फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   99 सीटों पर 197 शिक्षक ठोकेंगे दावेदारी

99 सीटों पर 197 शिक्षक ठोकेंगे दावेदारी

Thu, 20 Jun 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
99 सीटों पर 197 शिक्षक ठोकेंगे दावेदारी
बेसिक शिक्षा विभाग के तहत बीआरसी के सह समन्यवक पद के लिए मारीमारी मचेगी। एक पद के करीब दो दावेदार सामने आए हैं। ये दावेदार गुरुवार को अपने ज्ञान का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन के आधार पर ही उनकी सीट पक्की मानी जाएगी।
विज्ञापन


ब्लॉक संसाधन केंद्रों की 99 सीटों के सापेक्ष 197 शिक्षक लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं। डायट प्राचार्य इनका साक्षात्कार लेकर आगे की राह दिखाएंगे। जिले में 19 ब्लॉक व एक नगर क्षेत्र है। प्रत्येक ब्लॉक पर सह समन्यवक के पांच पद हैं।
विज्ञापन


ये पद गणित, विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी व सामाजिक विषय के होते हैं। सह समन्यवक ही सरकारी योजनाओं का धरातल पर क्रियान्यवन कराने में महती भूमिका अदा करते हैं। साथ ही शिक्षकों को ये ट्रेनिंग भी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुस्तक उठान से लेकर एमडीएम तक बनवाने मेें अपना सक्रिय योगदान करते है। इनका चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार केे आधार पर होता है लेकिन जिले में इनकी चयन प्रक्रिया पिछले दो बरस से लटकी पड़ी है।

दो बार आवेदन लिए जा चुके हैं लेकिन अभी तक ये फाइनल नहीं हो सके हैं। वहीं शासन भी इस लेटलतीफी पर कई बार नाराजगी जता चुका है। करीब दो माह पहले हुई लिखित परीक्षा में 197 शिक्षक सफल हुए थे। अब इनके साक्षात्कार होने हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग के मुताबिक जिले में 100 पद हैं जिनमें सकरन ब्लॉक में एक पद बाद में नियुक्ति के चलते छोड़ दिया गया था। यह प्रक्रिया 99 पदों के लिए हो रही है जिसमें लगभग एक सीट पर दो दावेदार सामने आ रहे हैं। इससे फाइनल निर्णय लेने में अफसरों को थोड़ा माथापच्ची करनी पड़ेगी।

सह समन्यवक पद के लिए इससे पहले 2011 में परीक्षा हुई थी। तीन साल बाद यानि 2014 में इनका कार्यकाल समाप्त हो गया था लेकिन उस समय फिर से नवीनीकृत करके 2017 तक अवधि बढ़ा दी गई थी। उसके बाद लगातार नए सिरे से चयन की प्रक्रिया चल रही है।

अब 2019 में लिखित परीक्षा के बाद नए सिरे से जल्द चयन हो सकेगा। इन दो सालो में चयन न होने से बीआरसी पर कामकाज निपटाने में बहुत समस्याएं आईं। बीईओ ने शिक्षकों का अटैचमेंट करके किसी तरह काम चलाया।


बीएसए अजय कुमार ने बताया कि 99 सीटों के लिए चयन प्रक्रिया अपनाई जा रही है। साक्षात्कार की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इसमें सफल शिक्षकों को सह समन्यवक पद पर नियुक्ति किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed