{"_id":"5d092eee8ebc3e690952f1dc","slug":"15608829137-sitapur-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बिजली गुल, तीन घंटे परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बिजली गुल, तीन घंटे परेशान रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर की विद्युत आपूर्ति मंगलवार को तीन घंटे बंद रही। इससे लोग गर्मी में बेहाल रहे। शाम सात बजे के बाद आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल हो गई।
पावर कॉर्पोरेशन ने हुसैनगंज उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य के कारण शटडाउन लिया था। इसकी वजह से शाम चार बजे से सात बजे तक आपूर्ति बंद कर दी गई। लगातार तीन घंटे विद्युत कटौती होने से आम जनमानस पर बुरा असर पड़ा।
अचानक कटौती होने से पहले तो लोगों ने इसे सामान्य कटौती समझा। कुछ देर बाद आने की उम्मीद जताई। लेकिन एक घंटे बीत गया, आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो अफसरों को फोन करके जानकारी हासिल की।
अफसरों ने सात बजे के बाद ही बिजली चालू होने की बात कही। इस दौरान बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों में जनरेटर चलते रहे। घरों में इन्वर्टर डिस्चार्ज होने की कगार पर पहुंचे ही रहे थे कि फिर से आपूर्ति बहाल हो गई।