फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   डकैतों का सरगना मकबूल बंजारा दबोचा गया

डकैतों का सरगना मकबूल बंजारा दबोचा गया

Sun, 09 Jun 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
डकैतों का सरगना मकबूल बंजारा दबोचा गया
बिसवां (सीतापुर)। कस्बे के सहरी सरांय में करीब आठ माह पूर्व पड़ी लाखों की डकैती के सरगना 25 हजार के इनामी अपराधी मकबूल को एसटीएफ व बिसवां पुलिस की संयुक्त टीम ने दबोच लिया है। पुलिस का दावा है कि मकबूल बिसवां में किसी से मिलने आ रहा था, तभी उसे रास्ते में दबोच लिया गया।
विज्ञापन


बिसवां के सहरी सरांय निवासी मौलाना जमीर अहमद के घर पांच अक्टूबर 2018 की रात डकैतों ने धावा बोल दिया था। डकैतों ने परिवार वालों को असलहों के दम पर बंधक बनाने के बाद करीब पांच लाख का माल लूट लिया था। हालांकि मौलाना के भाई ने परिवार वालों की मदद से हाशिम नाम के एक डकैत को दबोच लिया था।
विज्ञापन


जबकि मकबूल सहित कई अन्य डकैत लूटे गए माल सहित भाग गए थे। पुलिस ने हाशिम के कबूलनामे के बाद कई अन्य डकैतों को पकड़ कर जेल भेज दिया था, लेकिन खीरी जिले के मितौली निवासी व डकैतों का मुख्य सरगना कुख्यात बदमाश मकबूल बंजारा अब तक भाग हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए लाख कोशिशें की थी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। इस शातिर बदमाश को पकड़ने के लिए लखनऊ की एसटीएफ भी लगी थी।

बिसवां पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार को बिसवां कोतवाली क्षेत्र में लहरपुर मार्ग पर कोटरा पुल के पास से मकबूल बंजारा को दबोच लिया है। मकबूल बंजारा की गिरफ्तारी बिसवां पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। पुलिस का दावा है कि मकबूल बिसवां में अपने किसी करीबी से मिलने आया था।

तो बिसवां में कौन है डकैतों का सरपरस्त
तकरीबन आठ माह पूर्व जब मौलाना जमीर के घर डकैती पड़ी थी। तब भी यह बात सामने आई थी कि बिसवां के ही किसी मुखबिर की जानकारी के आधार पर डकैतों ने वारदात अंजाम दी है।

अब जब डकैतों का सरगना मकबूल बंजारा दबोचा गया, तब भी पुलिस का दावा है कि वह बिसवां में किसी से मिलने आया था। आखिर वह कौन शख्त है जो इन डकैतों का सरपरस्त है। पुलिस का दावा है कि बिसवां में वह किससे मिलने जा रहा था, उसके बारे में पूछताछ जारी है। उसका भी खुलासा होगा।


दर्ज हैं कई मुकदमे
मकबूल पर करीब एक दर्जन से अधिक जघन्य आपराधिक मुकदमे मितौली सहित विभिन्न थानों व जनपदों में दर्ज हैं। वह मितौली थाने से भी वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए बिसवां के इंस्पेक्टर संजय पांडेय चंद दिन पूर्व भी मितौली गए थे। सीओ समर बहादुर सिंह का कहना है कि मकबूल का पकड़ा जाना पुलिस के लिए बड़ी सफलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed