{"_id":"5cfc029bbdec2207532a7b04","slug":"15600196048-sitapur-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दूर होगी जाम की समस्या, संवरेगा पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में दूर होगी जाम की समस्या, संवरेगा पार्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मुख्यमंत्री योगी की पहल से शहर के एक पार्क व ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा। इससे शहर में जाम की समस्या खत्म होने की उम्मीद जगी है। शहर में पार्कों की हालत बदहाल है। पर इस पहल से पार्क सुविधाओं से युक्त होंगे। लोगों को स्वच्छ हवा मिलेगी।
प्रदूषित हवा शहरवासियों की सेहत बिगाड़ रही है। इससे बचने के लिए अगर वह पार्क टहलने जाते है तो उन्हें वहां भी सुकून नहीं मिलता था। अब यह समस्या दूर होने वाली है। शहर में एक पार्क चिह्नित किया जाएगा। इस पार्क में बैठने व टहलने की सुविधा होगी।
साथ ही जिम, योगा सेंटर, प्रसाधन, शुद्ध पेयजल, झूला आदि शानदार सुविधाएं मिलेगी। इस समय जिले के किसी भी पार्क में ऐसी कोई सुविधा नहीं है। दूसरी बड़ी समस्या ट्रैफिक की है। शहर में अनियंत्रित यातायात लोगों को परेशान कर रहा है। कांशीराम कॉलोनी से लालबाग पहुंचने में 10 मिनट का समय लगता है।
विज्ञापन
लेकिन जाम की वजह से यह समय आधा घंटे का हो जाता है। वही लालबाग चौराहे पर सुबह से रात तक जाम की समस्या बनी हुई है। इससे लोगों को समस्याएं आ रही है। योगी की इस पहल के बाद सुविधाएं सुधरने की उम्मीद की जा रही है।
डीएम के निरीक्षण में उजागर हो चुकी खामियां
शहर में प्रमुख रूप से सरोजनी वाटिका व महावीर उद्यान पार्क है। इन दोनों में न तो योगा सेंटर है न ही जिम है। केवल छायादार कुछ वृक्ष लगे हुए है।
हाल ही में जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने इन दोनों पार्कों का निरीक्षण किया था, तब जाकर कुछ काम शुरू हुए है। सरोजनी वाटिका पार्क में नए तरीके से झूला लगवाए गए है। लेकिन यह पार्क सुविधाओं के मामले में अभी बहुत पीछे है। अब उम्मीद है कि यहां पर ढेर सारी सुविधाएं मिलेगी।
चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के जरिये शहर के चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। साथ ही आटोमेटिक लाइटें लगाई जाएगी। अगर कोई ट्रैफिक नियम तोड़ता है तो उसका चालान करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
कैमरा लगा होने से अगर कोई वाहन लेकर भाग जाता है तो उसके घर आटोमेटिक सिस्टम के जरिए चालान पहुंचा दिया जाएगा। एक योजना बनाकर शहर के अंदर चल रही आटो रिक्शा वालों का रूट तय करके यातायात सुगम बनाया जाएगा।
शासन से इस योजना को लेकर निर्देश मिलने पर सही तरीके से अमलीजामा पहनाया जाएगा। जिलेवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
- प्रेम प्रकाश उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट