फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, संविदा कर्मी झुलसा

करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, संविदा कर्मी झुलसा

Sun, 09 Jun 2019 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, संविदा कर्मी झुलसा
बिसवां/ झरेखापुर (सीतापुर)। बिसवां कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग की करंट लगने से मौत हो गई। हरगांव इलाके के झरेखापुर के पास बिजली लाइन दुरुस्त करने गया संविदा कर्मी करंट से झुलस गया। उसको जिला अस्पताल लाया गया है। हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


बिसवां इलाके के जंगल बिलास निवासी बुजुर्ग विश्वम्भर दयाल (70) शुक्रवार की रात लघु शंका के लिए उठे थे। वह घर के पास बिजली लाइन के खंभे के स्टे के पास लघु शंका कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्होंने स्टे तार को छू लिया। जिसमें करंट आ रहा था।
विज्ञापन


उस करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग बुरी तरह झुलस गए। उनको सीएचसी ले जाया गया, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई। हरगांव इलाके के झरेखापुर पावर हाउस से जुड़े देना गांव में बिजली लाइन खराब थी। शिकायत मिलने पर लखीमपुर निवासी संविदा कर्मी बलवीर (30) गांव गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां लाइन दुरुस्त करने के लिए उसने शट डाउन मांग और खंभे पर चढ़ गया, लेकिन विभागीय लापरवाही से उसे शट डाउन नहीं मिला और उसे करंट लग गया। करंट लगने से वह खंभे से नीचे जा गिरा और बुरी तरह झुलस गया। उसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed