फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल

सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल

Sat, 08 Jun 2019 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल
शहर कोतवाली क्षेत्र में देर शाम हुआ हादसा
विज्ञापन

सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हरगांव थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी अनिल (45) व उनकी पत्नी किरण (40) के साथ बाइक से जा रहा था। सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र के गुजरा गांव के पास पहुंचा। तभी एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


इनको जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने किरण को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके पति अनिल का इलाज चल रहा है। हादसे का शिकार दंपति आंख अस्पताल से अपने भतीजे को देखकर वापस जा रहे थे। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग जख्मी
संदना। सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर शुक्रवार को एक बस और बाइक की भिड़ंत हो गयी। जिसमें बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सिधौली में भेज दिया गया है। संदना थाना क्षेत्र के सिधौली-मिश्रिख मार्ग के रामगढ़ मोड़ पर मिश्रिख की तरफ से आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस ने संदना की तरफ से जा रही बाइक को टक्कर मार दी।

इस हादसे में बाइक पर सवार मछरेहटा निवासी भुवनेश्वर, प्रेमा व उनका सात साल का बेटा घायल हो गए। जिनको मौके पर पहुंचकर संदना थाना पुलिस ने सीएचसी सिधौली भेजवाया। साथ ही बस की चपेट में आने से पड़ोस में खड़ी तीन अन्य बाइकें क्षतिग्रस्त हो गयी।


बस चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। एसओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को सीएचसी सिधौली भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed