फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का केस

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का केस

Sat, 08 Jun 2019 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का केस
महमूदाबाद की घटना, दहेज हत्या का केस
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। विवाह के लगभग तीन साल बाद भी दहेज की मांग पूरी न होने की वजह से एक विवाहिता की जान चली गई। विवाहिता का शव कमरे की छत में फंदे से लटकता पाया गया। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

सदरपुर इलाके के हर्रैया गांव निवासी 22 वर्षीय आरती पत्नी अनिल कुमार की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। खबर पाकर तंबौर इलाके के मुडिला गांव से पहुंचे मृतका के पिता गुड्डू ने बताया कि पुत्री का विवाह 10 जुलाई 2016 को किया था। बेटी की शादी में काफी दान दहेज भी दिया था। लेकिन इसके बाद भी पुत्री की ससुराल वाले दहेज में दो तोला सोने की चेन की मांग को लेकर उसको प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


इसी के चलते उसकी पुत्री की हत्या कर दी गई। घटना को लेकर मृतका के पिता ने थाने में पुत्री के पति अनिल कुमार, ससुर सिरदार, ननद सितारा देवी निवासीगण हरैया व रेउसा के वेदौरा निवासी मृतका की दूसरी ननद ननद फूलमती और उसके पति कमलेश के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed