{"_id":"5cfab17bbdec22070e2bde0a","slug":"15599333018-sitapur-news55","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग पर अड़े वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग पर अड़े वकील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर (सीतापुर)। तहसीलदार की कार्यशैली से खफा लहरपुर बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। पांचवें दिन अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में वहीं पर धरना दिया। उधर, एसडीएम ने धरने पर आकर उनसे वार्ता कर उनकी मांगों को निस्तारित कराने का आश्वासन दिया।
मालूम हो कि लहरपुर तहसीलदार की कार्यशैली से आहत अधिवक्ता इन दिनों आंदोलन का झंडा बुलंद किए हुए हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता जवाहरलाल मिश्र ने बताया कि सभी उच्च अधिकारियों को इस धरना प्रदर्शन की जानकारी दे दी गई है।
जिले की सभी तहसीलों को पत्र भेजकर वहां के अध्यक्ष और महामंत्री को इस आंदोलन में गति देने के लिए 11 जून को तहसील प्रांगण में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि तहसीलदार के स्थानांतरण किया जाए, अन्यथा आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
उधर, एसडीएम सुरेश कुमार ने धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और उनकी मांगों पर विचार कर समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बार अध्यक्ष कमलेश कुमार वर्मा, महासचिव कुंवर जितेंद्र सिंह, जवाहरलाल मिश्र, प्रमोद बाजपेई, देवेंद्र पांडेय, दिनेश श्रीवास्तव उपस्थित थे।