{"_id":"5cf95556bdec2206fe062651","slug":"155984417615-sitapur-news26","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाचार पत्र विक्रेता से असलहे के बल पर नगदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाचार पत्र विक्रेता से असलहे के बल पर नगदी लूटी
विज्ञापन
सीतापुर। तीन नकाबपोश बदमाशों ने बुधवार भोर पक्के पुल पर तमंचा सटाकर एक समाचार पत्र विक्रेता से 46 सौ रुपये लूट लिए। इसके बाद मुंह खोलने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग गए।
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। शहर के मोहल्ला श्यामनाथ में रहने वाले मदन गुप्ता समाचार पत्र वितरित करने का काम करते हैं।
हर रोज की तरह बुधवार भोर साढ़े चार बजे वे अखबार उठाने लालबाग स्थित सेंटर जा रहे थे। पक्के पुल पर जिंदबाबा की मजार के पास पहुंचते ही बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और तमंचा सटाकर 46 सौ रुपये की नगदी लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। शहर कोतवाल अंबर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।