फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ट्रेन से कटकर महिला श्रद्धालु की मौत

ट्रेन से कटकर महिला श्रद्धालु की मौत

Thu, 06 Jun 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर महिला श्रद्धालु की मौत
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में एक श्रद्धालु महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। गुरुवार सुबह महिला का शव रेल ट्रैक पर पड़ा पाया गया। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मृतका की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। गुरुवार सुबह महोली रेलवे स्टेशन के करीब ट्रैक पर एक 26 वर्षीय महिला का शव पड़ा होने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


शव बरामद होने की सूचना जीआरपी को दी गई। जीआरपी को शव के पास से नैमिषारण्य से सीतापुर तक ट्रेन का टिकट व प्रसाद का एक छोटा डिब्बा मिला है। इससे संभावना जताई जा रही है कि वह नैमिष दर्शन को गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापस आते समय किसी तरह ट्रेन से नीचे गिर गई, जिससे कटकर उसकी मौत हो गई। वह शादीशुदा थी। जीआरपी दरोगा श्रवण कुमार यादव ने बताया कि काफी प्रयास के बाद अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed