{"_id":"5cf9553cbdec2207382fbed1","slug":"155984415019-sitapur-news44","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाल की मनमानी पर भड़के लोग, जाम की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाल की मनमानी पर भड़के लोग, जाम की सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख (सीतापुर)। वध प्रतिबंधित पशु की हत्या के मामले में कोतवाल की मनमानी के खिलाफ गुरुवार को हिंदूवादी संगठन भड़क गए। उन्होंने गुरुवार दोपहर नगर में सीतापुर-हरदोई मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
बस स्टॉप के सामने सड़क जाम होने से यातायात ठप हो गया। अफरातफरी के बीच एसडीएम व सीओ ने पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बात की। एसडीएम ने पांच दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और जाम हटा लिया। करीब एक घंटे तक जाम से राहगीरों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ी। बीते 27 मई को क्षेत्र के जसरथपुर में कुछ लोगों ने एक वध प्रतिबंधित पशु को इसलिए पीट पीटकर मार डाला, क्योंकि वह उनके खेत में चली गई थी।
विज्ञापन
इसकी भनक लगते ही मौके पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आए। विहिप कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उल्टे उनके विरुद्ध ही 151 की कार्रवाई कर दी।
इस मामले में 29 मई को विहिप जिलाध्यक्ष विपुल प्रताप सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र देकर निरंकुश कोतवाल को निलंबित करते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
विहिप ने कार्रवाई न होने पर सड़क जाम करने की चेतावनी दी थी। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे विहिप, बजरंग दल और एबीवीपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नगर में बस स्टॉप के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सड़क जाम होने से यातायात ठप हो गया। आननफानन में एसडीएम राजीव पांडेय और सीओ अभय प्रताप मल्ल ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। एसडीएम ने पांच दिन में कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया।
इस मौके पर नीरज त्रिपाठी, आकाश मिश्र, अतुल मिश्रा, विमल मिश्र, अभय त्रिपाठी, आयुष शुक्ल आदि मौजूद रहे। हिंदू वादी संगठनों ने चेतावनी देते हुए कहा पांच दिनों में कोतवाल और हत्यारों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो जिला मुख्यालय पर आंदोलन तेज किया जाएगा।