फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दोषियों से वसूले गए मनरेगा के 38 हजार 334 रुपये

दोषियों से वसूले गए मनरेगा के 38 हजार 334 रुपये

Sat, 01 Jun 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
दोषियों से वसूले गए मनरेगा के 38 हजार 334 रुपये
छह बरस पूर्व मनरेगा की राशि के गबन का मामला
विज्ञापन

सीतापुर। ब्लॉक कसमंडा में मनरेगा धनराशि का दुरुपयोग छह बरस पूर्व किया गया। इसकी जांच रिपोर्ट आने में पांच बरस से अधिक लग गए। जांच में बीडीओ, दो जेई समेत 16 जिम्मेदार दोषी पाए गए हैं। इनके विरुद्ध गबन की धनराशि की वसूली समेत अन्य कार्रवाई के निर्देश दिए। बावजूद इसके अभी तक अधूरी वसूली हो सकी है। संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं की गई।

मामला ब्लॉक कसमंडा का है। यहां की पांच ग्राम पंचायतों क्रमश: बेहड़ा बैकुंठपुर, पताराकला, जगदीशपुर, किन्धौलिया व भिठौली में मनरेगा धनराशि का दुरुपयोग करने की शिकायत शासन-प्रशासन से की गई। प्रकरण अखबार की सुर्खियां भी बना। जांच में एक योजना की धनराशि को दूसरी योजना में खर्च करके वित्तीय अनियमितता की गई।
विज्ञापन


वर्ष 2011 के जीओ का पालन नहीं किया गया। तकनीकी स्वीकृति सक्षम स्तर पर प्राप्त नहीं किए जाने, अनियमित रूप से तकनीकी स्वीकृ़ति प्रदान किए जाने का खुलासा हुआ। वित्तीय प्रगति की एडवांस रिपोर्टिंग किए जाने, मजदूरों की अटेंडेंस प्रतिदिन अंकित नहीं किए जाने, उपस्थिति व भुगतान पर ओवर राइटिंग किए जाने, मिट्टी का काम कम पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राक्कलन तकनीकी व प्रशासनिक रूप से त्रुटिपूर्ण होने, समस्त मापें एक साथ अंकित करने, माप पुस्तिका के सापेक्ष मस्टर रोल का भुगतान अधिक होने व साइन बोर्ड न लगाने आदि गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं। यह जांच प्राविधिक परीक्षक टीएसी ग्राम्य विकास आगरा मंडल नीरज कुमार त्यागी ने की है।

जांच आख्या के आधार पर संयुक्त आयुक्त मनरेगा प्रहलाद सिंह ने बीते बरस 17 सितंबर को डीएम को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा। इसके मार्फत कहा कि ग्राम पंचायत भिठौली में मोतीपुर तालाब के जीर्णोद्धार में धनराशि का दुरुपयोग पाया गया है।

इसके लिए प्रधान रामकुमारी, ग्राम विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, तकनीकी सहायक अरविंद मोहन अवस्थी से 52,636 रुपये वसूले जाएंगे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बहरीमऊ में कमलू की बाग से भिठौलिया डामर रोड तक संपर्क मार्ग की धनराशि दुरुपयोग के मामले में 4863 रुपये वसूल जाएंगे।

इस प्रकार कुल 57,499 रुपये की वसूली होनी है। साथ ही दोषियों के विरुद्ध एसओपी के अनुसार कार्यवाही करने केे निर्देश दिए। इस मामले में अभी तक 38 हजार 334 रुपये वसूले जा चुके हैं। 19 हजार 165 रुपये वसूला जाना शेष है।


दोषियों के विरुद्ध अभी तक विभागीय कार्यवाही नहीं की गई हैं। उधर, इस बाबत उपायुक्त श्रम रोजगार सुशील कुमार सिंह ने बताया कि बीडीओ कसमंडा को कार्रवाई एवं बकाया धनराशि वसूली के लिए कई पत्र भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed