फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   नहीं बनवाए शौचालय, निकाल ली धनराशि

नहीं बनवाए शौचालय, निकाल ली धनराशि

Sat, 01 Jun 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
नहीं बनवाए शौचालय, निकाल ली धनराशि
निर्मित शौचालयों की गुणवत्ता खराब, जिम्मेदारों ने किया लाखों का गबन
विज्ञापन

सकरन (सीतापुर)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत विकासखंड सकरन में लाखों रुपये का गबन किया गया है। जिम्मेदारों ने ग्राम निधि के खाते से राशि निकालकर शौचालयों को निर्देशानुसार निर्माण नहीं कराया। अधिकांश ग्राम पंचायतों में स्वीकृत से कम संख्या में शौचालय बनवाए गए हैं। ज्यादातर शौचालय अधूरे व गुणवत्ता विहीन बने हैं।

विकासखंड सकरन की 85 ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बीते बरस कुल 25,477 शौचालयों का निर्माण 12 हजार रुपये प्रति शौचालय की लागत से करवाया जाना था। जिसमें किसी भी ग्राम पंचायत में नियमानुसार शौचालयों का पूर्णरूप से निर्माण नहीं कराया गया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सकरन में 826 शौचालयों का निर्माण 99 लाख 12 हजार की लागत से हुआ है। जिसमें कोई भी शौचालय पूर्णरूप से नही बना है। इसी तरह ग्राम पंचायत सैदापुर, सुमरावां, लखनियापुर, कल्ली, चिलिहा, दुगाना, लखुआबेहड़ आदि में राशि प्रधान व पंचायत सेक्रेटरी द्वारा निकाली जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ग्राम पंचायतों के लोग अभी भी बाहर शौच जा रहे हैं। इस बाबत बीडीओ सुनील सिंह ने बताया कि शौचालयों के बारे में हमें कोई भी जानकारी नहीं है। एडीओ पंचायत से पूछ लीजिए। पंचायत सचिव अर्पित गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अधिकतर शौचालयों का निर्माण अधूरा है, जो शीघ्र ही पूरा करा दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed