फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   गर्मी का सितम नहीं हो रहा कम

गर्मी का सितम नहीं हो रहा कम

Sat, 01 Jun 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
गर्मी का सितम नहीं हो रहा कम
अधिकतम पारे में मामूली गिरावट के बाद भी गर्मी से हाल-बेहाल रहे लोग
विज्ञापन

सीतापुर। गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ अधिकतम पारा 43 डिग्री रहा। लेकिन भीषण गर्मी के प्रकोप से जरा भी राहत नहीं मिली। बाहर चिलचिलाती धूप और घर व दफ्तरों के अंदर उमस लोगों का हाल-बेहाल करती रही।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार भी नहीं है। इन दिनों भीषण गर्मी पड़ने से इंसान ही नही पशु-पक्षी भी बुरी तरह व्याकुल हैं। सुबह से ही तेज धूप बदन में चुभने लगती है। दोपहर होते-होते चिलचिलाती धूप असहनीय हो जाती है।
विज्ञापन


तेज गति से चलने वाले लू के गर्म थपेड़े दुश्वारी और बढ़ा देते हैं। गर्मी का प्रकोप देख लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट के बावजूद गर्मी का सितम कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरी काम से बाहर निकले लोग छाते व गमछे के सहारे तपिश से बचाव का जतन करते नजर आए। आलम यह रहा कि कुछ दूर चलते ही गर्मी से पस्त होकर राहगीर छांव में दुबक जा रहे थे। सूखते हलक को तर करने के लिए लोग ठंडे पानी के अलावा जलजीरा, शिकंजी, आम का पना, नींबू पानी, बेल व गन्ने के शर्बत का सेवन करते नजर आए।


पंखे व कूलर तक भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। शाम ढलने के बाद भी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाती रहती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed