{"_id":"5cec2db0bdec2207237e3616","slug":"155898211313-sitapur-news152","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से पांच मकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से पांच मकान राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानगांव (सीतापुर)। थानगांव थाना इलाके के कस्बे में सोमवार को आग लग गई। देखते ही देखते ही लपटों ने एक-एक कर पांच घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अग्निकांड में पांच घरों में करीब पांच लाख की संपत्ति का नुकसान हो गया। तहसील प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।
थानगांव निवासी हाफिज नूरूल के घर में अज्ञात कारणों से सोमवार की शाम आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
जब तक लोग आग पर काबू पाते, तब तक आग बेकाबू हो गई। पड़ोस के कुतुबुद्दीन, जैनुल, सुनील व गुलाम के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया।
जब तक आग बुझाई गई तब तक पांचों घर जलकर राख हो गए। तकरीबन पांच लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। बाद में दमकल टीम भी पहुंच गई थी।
आग लगने की सूचना तहसील प्रशासन को भी दे दी गई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पीड़ितों को सरकारी मदद नहीं मिल सकी थी।