{"_id":"5cec2da3bdec22072b5a6889","slug":"1558982100142-sitapur-news169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 42 डिग्री, चिलचिलाती धूप ने झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 42 डिग्री, चिलचिलाती धूप ने झुलसाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। गर्मी अब सितम ढाने लगी है। सोमवार को अधिकतम पारा 42 डिग्री पर पहुंचने से जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज धूप शरीर को झुलसाने लगी है। लू के गर्म थपेड़ों के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
भीषण गर्मी के कारण दिनभर शहर की गुलजार रहने वाली सड़कें दोपहर में सूनी होने लगी हैं। जरूरतमंद लोग ही घरों से निकले। वह भी गमछा व कपड़े से सिर को ढककर धूप और लू से बचाव का प्रयास करते दिखाई दिए।
दिनभर 23 किमी. प्रति घंटे की गति से चलने वाली गर्म हवा लोगों की मुश्किलें और बढ़ाती रहीं। आलम यह रहा कि कुछ दूर चलते ही पसीने से तर-ब-तर होकर राहगीर छांव तलाशते नजर आए।
विज्ञापन
तपिश के कारण रविवार के मुकाबले पारे में दो डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। भीषण गर्मी से नगर में नींबू पानी, आम का पना, शिकंजी, गन्ने के रस, कोलड्रिंक्स आदि की मांग बढ़ गई है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले दो दिनों में पारा 44 के करीब पहुंचने से गर्मी के तेवर और तल्ख होने के आसार हैं।