{"_id":"5cead4cabdec2207014a18fc","slug":"15588938195-sitapur-news172","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बस में यात्री की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बस में यात्री की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। रामकोट थाना इलाके में नवीन चौक के पास प्राइवेट बस में एक यात्री की अचानक हालत बिगड़ गई और वह बस में गिर गया। यात्री प्राइवेट बस से हरदोई जा रहा था। पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
रामकोट थाने की नवीन चौक पुलिस चौकी प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि रविवार को एक प्राइवेट बस का कंडक्टर उनके पास पहुंचा। उसने बताया कि एक यात्री अचानक सीट पर गिरकर मरणासन्न हो गया। इस पर चौकी प्रभारी फौरन पुलिस टीम के साथ बस के पास पहुंचे और लोगों की मदद से मरणासन्न यात्री को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने यात्री को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान रामकोट इलाके के गद्दीपुर गांव निवासी पैंसठ वर्षीय रामखेलावन पुत्र नत्थाराम के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।