फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   कर्मचारियों को गणना की दी जानकारी

कर्मचारियों को गणना की दी जानकारी

Thu, 23 May 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों को गणना की दी जानकारी
सीतापुर। लोकसभा क्षेत्र सीतापुर के प्रेक्षक विद्युत भट्टाचार्य ने गणना कार्मिकों को ड्यूटी आदेश देने को एनआईसी में सेकेंड रेंडमाइजेशन किया। गणना टीमों को विधान सभावार तैनाती आदेश दिए। उधर, प्रेक्षक ने माइक्रो आब्जर्वर को गणना कार्य को पारदर्शी तरीके से वोटों की गिनती कराने को टिप्स दिए।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेक्षक विद्युत भट्टाचार्य ने सभी माइक्रो आब्जर्वर को गणना कार्य के गुर सिखाए। बताया कि आप सभी टेबलवार मतगणना कार्य को सुचारु रूप से कराएंगे। डीएम अखिलेश तिवारी ने गणना कार्य पारदर्शी ढंग से कराने की जानकारी दी। इसके बाद सभी गणना टीमों को द्वितीय ड्यूटी आदेश दिया गया।
विज्ञापन


इसके मार्फत उन्हें यह जानकारी हुई कि उनकी नियुक्ति किस विधान सभा में की गई है। सीडीओ संदीप कुमार ने बताया कि सभी गणना टेबलों से प्राप्त प्रपत्र 17ग, भाग-2की प्रतियां मंगाकर चक्रानुक्रम में तालिका आरओ की टेबल पर बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें टेबलवार, मतदेय स्थलवार एवं प्रत्याशीवार प्राप्त मतों के अंकन का मिलान आरओ द्वारा प्रत्येक गणना टेबल से प्राप्त प्रपत्र 17ग के भाग-2 से किया जाएगा। इस अवसर पर डीसी मनरेगा सुशील कुमार सिंह ने सभी टीमों का दूसरा प्रशिक्षण प्रदान किया।


कर्मचारियों को गणना स्थल पर पता चलेगी टेबल
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गणना कर्मचारी को किस टेबल पर गणना करनी है, इसकी जानकारी उन्हें मतगणना प्रारम्भ होने से पूर्व गणना स्थल पर ही 23 मई को सुबह दी जाएगी।

इसके लिए बुधवार की देर रात को एनआईसी में प्रेक्षक द्वारा तीसरे रेंडमाइजेशन से गणना कार्मिकों की टेबल का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed