{"_id":"5ce444a0bdec2207697947eb","slug":"155846370013-sitapur-news26","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय नहर में डूबीं पांच बालिकाएं, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते समय नहर में डूबीं पांच बालिकाएं, एक लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने चार बालिकाओं को सकुशल बचाया
लहरपुर (सीतापुर)। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के रमपुरवा मजरा पट्टी दहेली गांव के पास नहर में नहाने गईं पांच बालिकाएं डूब गईं। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण फौरन मौके पर पहुंचे और छलांग लगाकर नहर में डूब रहीं चार लड़कियों को किसी तरह से सकुशल बाहर निकाला, लेकिन एक बालिका डूबकर लापता हो गई।
उसका कहीं पता नहीं चला, हालांकि उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस को भी घटना से अवगत करा दिया गया है। लहरपुर क्षेत्र के रमपुरवा मजरा पट्टी देहली निवासी कल्लू चौकीदार की 11 वर्षीय पुत्री रूपा देवी अपनी चचेरी बहन सरोजनी सहित तीन अन्य लड़कियों के साथ गांव के पास से निकली शारदा नहर में भीषण गर्मी के चलते नहाने चलीं गई थीं।
नहाते समय अचानक गहरे पानी में रूपा देवी डूबने लगी। उसे गहरे पानी में डूबते देख साथ में गईं अन्य बालिकाओं ने उसे बचाने का प्रयास किया। उसे बचाने के चक्कर में वह भी डूबने लगीं। इस पर पानी में डूब रही बालिकाओं ने शोर मचाया। शोरगुल सुनकर पास ही में जानवर चरा रहे ग्रामीण आननफानन मौके पर पहुंचे और नहर में कूदकर उन्हें बचाने में जुट गए।
विज्ञापन
काफी मेहनत के बाद ग्रामीणों ने सभी लड़कियों को तो बचा लिया, लेकिन रूपा का कोई पता नहीं चल सका। लड़कियों ने वापस आकर गांव में परिवारीजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने आननफानन नदी में गोताखोरों की सहायता से रूपा की तलाश शुरू करा दी है।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद कोतवाली प्रभारी चैंपियन लाल ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की सहायता से रूपा की तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है।