फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   आग से छह मकान जलकर राख

आग से छह मकान जलकर राख

Fri, 17 May 2019 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
आग से छह मकान जलकर राख
थानगांव (सीतापुर)। लोनियनपुरवा गांव में गुरुवार दोपहर एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते तेज लपटों ने पड़ोस के पांच और घरों को चपेट में ले लिया। अग्निकांड में एक मवेशी भी जिंदा जल गया। दमकल कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इस घटना में करीब चार लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट होने की आशंका है।
विज्ञापन


थाना इलाके के कोदौरा मजरा लोनियनपुरवा गांव में गुरुवारदोपहर अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। तेज लपटों से शेरा का घर जलने लगा। आग को देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। ग्रामीण दौड़े और आग बुझाने में जुट गए। इसी बीच बेकाबू आग ने पड़ोसी रामलखन, बांके व प्रवेश, सुनील, सुरेश के घरों को आगोश में ले लिया।
विज्ञापन


अग्निकांड में नगदी रुपये व सोने-चांदी के जेवरात, अनाज, कपड़ा आदि जलकर राख हो गई। एक मवेशी भी जलकर मर गया। ग्रामीणों ने आग को बेकाबू होते देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों के मुताबिक चार लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। उधर, सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल अनिल कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों के नुकसान का आंकलन किया और रिपोर्ट तैयार कर उसे प्रशासन को भेज दी है। अब पीड़ित परिवार प्रशासनिक मदद की आस लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed