फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   कोहरे व गलन ने कराई ठंड

कोहरे व गलन ने कराई ठंड

Wed, 06 Feb 2019 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
कोहरे व गलन ने कराई ठंड
सड़क पर वाहनों की हेडलाइट जलाकर गुजरे वाहन
विज्ञापन

सीतापुर। मौसम का मिजाज मंगलवार को बदला रहा। दिन की शुरुआत घने कोहरे से शुरू हुई। कोहरा इतना भीषण था कि पास खड़ा व्यक्ति भी दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में सड़कों पर वाहन की हेडलाइट जलाकर ट्रैफिक दौड़ा। दोपहर बारह बजे के बाद धूप खिली।

कुछ देर बाद अचानक सूर्यदेव फिर गायब हो गए। शाम को हवा चलने से गलन हो गई। सात बजते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा है। मंगलवार को सुबह लोग सोकर उठे तो मौसम का नजारा बदला था। चारों तक कोहरा ही कोहरा नजर आ रहा था।
विज्ञापन


पास में खड़ा व्यक्ति भी दिखाई नहीं दे रहा था। हवा चलने से गलन भी काफी थी। ठंड से बचने के लिए लोगों ने खुद को ऊनी कपड़ों ने लपेटे रखा। लोग अलाव तापते हुए दिखाई दिए। कोहरे और बदली के चलते सड़कों पर हेडलाइट जलाकर चालकों ने अपने वाहन दौड़ाए। दोपहर बारह बजे सूर्य देव ने दर्शन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद मौसम में कुछ राहत मिली। धूप निकलते ही मौसम पूरी तरह साफ हो गया। धूप खिलने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकले और छतों पर बैठकर धूप का मजा लिया। शाम को पांच बजे के बाद सूर्य देव अचानक गायब हो गए। फिर से गलन बढ़ गई। ठंड से बचने को लोगों ने गरम कपड़ों का सहारा लिया। घरों में भी रूम हीटर की आंच तापते नजर आए।

रैन बसेरे में मृत मिली वृद्धा
हरगांव। नगर के हरगांव तीर्थ पर बने रैन बसेरे में मंगलवार को एक वृद्धा मृत पाई गई। स्थानीय नागरिक ठंड से मौत होने की बात कह रहे हैं। स्थानीय कोतवाली व नगर के सूर्यकुंड तीर्थ पर पालिका प्रशासन की ओर से गरीब-निराश्रितों के लिए रैन बसेरा बनाया गया है।


इस रैन बसेरे में पिछले कई दिनों से जिला देवरिया की बेसहारा वृद्धा राधा पत्नी रुद्र यादव रह रही थी। इधर-उधर मांगकर वह अपना पेट भरती थी। मंगलवार की सुबह रैन बसेरे में वृद्धा मृत पाई गई। स्थानीय नागरिकों के मुताबिक रैन बसेरे में ठंड से बचने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं थी। इसीलिए वृद्धा की ठंड से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed