फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   अधिवक्ता समाज ने खोया नेक दिल इंसान

अधिवक्ता समाज ने खोया नेक दिल इंसान

Wed, 30 Jan 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता समाज ने खोया नेक दिल इंसान
अधिवक्ता समाज ने खोया नेक दिल इंसान
विज्ञापन



सीतापुर। सड़क हादसे में घायल जिला जज गौरीशंकर गुप्ता के निधन पर जिलेभर में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को विभिन्न संगठनों ने शोकसभा आयोजित कर उनके निधन पर दुख जताया और दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने एक नेकदिल इंसान खो दिया है। इस रिक्तता की भरपाई कतई संभव नहीं है।


मालूम हो कि जिला जज गौरीशंकर गुप्ता बीते रविवार को सड़क हादसे में जख्मी हो गए थे। उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। उनके निधन से समूचे जिले में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन



गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई। इसमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जिलाधिकारी कार्यालय में भी सभी अफसरों एवं कर्मचारियों ने शोकसभा कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित शोकसभा में न्यायिक अफसरों समेत अधिवक्ताओं ने उनके निधन पर दुख जताया। दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


सीतापुर टैक्स बार एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष शशांक गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में अधिवक्ताओं ने दुख जताया। इस मौके पर अमित राठौर, जितेंद्र वाजपेयी, प्रसून गुप्ता, राजेंद्र वाजपेयी, राजेश मिश्र, नलिनी रंजन सक्सेना, शमीम मौजूद रहे।


भारत परिषद विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रत्नेश द्विवेदी के आवास पर आयोजित शोकसभा में पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने दुख जताया। इस दौरान अधिवक्ता आरती राय, डॉ. वीरेंद्र आर्या, आकाश राय, आदित्य गुप्ता, टीकाराम, मुईद अहमद आदि उपस्थित रहे।



सिधौली प्रतिनिधि के अनुसार बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित शोकसभा में अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि जिला जज गौरीशंकर गुप्ता के निधन से हुई रिक्तता अपूर्णनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed