फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   आज घर-घर जन्म लेंगे कान्हा

आज घर-घर जन्म लेंगे कान्हा

Sun, 02 Sep 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
आज घर-घर जन्म लेंगे कान्हा
सीतापुर। कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर लोग अलग-अलग तरीके से तैयारियां करने में जुटे हुए हैं। कोई अपने घर में कान्हा की झांकी बना रहा है तो कोई मंदिर पर लाइटिंग करके जेल का रूप देकर कृष्ण जन्म के आगमन की तैयारी कर रहा है। सुबह से शुरू हुआ तैयारियां का यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। कान्हा का जन्म सोमवार रात 12 बजे होगा। इस जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


कान्हा के भक्तों का कहना है कि जन्म होते ही ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर आतिशबाजी करेंगे। महिलाएं मंगल गीत गाएगी। लोग एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाइयां देंगे। एक दूसरे के घर जाकर उनको लड्डू गोपाल के आगमन पर ढेरो बधाइयां दी जाएंगी। यह सिलसिला लगातार कई दिनों तक चलता रहेगा। इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोगों में कुछ खासा उत्साह भी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर 27वीं, 2वीं, 11वीं, पीटीसी व पुलिस लाइन के मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यहां पर धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के बाद प्रसाद लेने के लिए यहां लोगों की भीड़ जुटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन में मचेगी धूम
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पुलिस लाइन में बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी। हमेशा की भांति इस बार भी कान्हा तेरे रूप अनेक का नन्हे-मुन्नें स्कूली बच्चों द्वारा मंचन किया जाएगा। इसके साथ ही कृष्ण-सुदामी की दोस्ती को भी लेकर एक मनमोहक नाटक का बच्चो द्वारा मंचन होगा। वहीं आधी रात तक इसी तरह कार्यक्रम होने के बाद ठीक 12 बजे मंदिर में श्रीकृष्ण के जन्म को लेकर डीएम शीतल वर्मा व एसपी प्रभाकर चौधरी द्वारा पूजन-अर्चन कर श्रद्घालुओं को प्रसाद बांटेंगे।


घर, गली व मोहल्लों में रहेगी धूम
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर गांव, गली, मोहल्लो में भी धूम रहेगी। इसको लेकर भक्तों द्वारा तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। शहर के आलम नगर मंदिर में कान्हा की झांकी सजाई गई है। गदियाना, श्यामनाथ, गुडियन टोला सहित तमाम घरों में कान्हा के आगमन की तैयारी हो चुकी है। बस जन्म लेने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed