{"_id":"5b8af08a42c792465c2cb14e","slug":"151535832202-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ की कार्यशैली से नाराज होकर आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ की कार्यशैली से नाराज होकर आत्मदाह का प्रयास
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईओ की कार्यशैली से नाराज होकर उठाया कदम, लालबाग चौराहे पर जमकर की नारेबाजी
सीतापुर। नगर पालिका के ईओ की कार्यशैली से नाराज होकर अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल व सभासदों ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़कर शनिवार को लालबाग चौराहे पर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने उनको काफी रोकने का प्रयास किया। इस दरम्यान दोनों में कई बार धक्कामुक्की भी हुई।
सूचना पर एसडीएम सदर ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों की समस्याओं को सुना। इस पर उन्होंने कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक चौराहे पर हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा।
प्रदर्शनकारी के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल का कहना था कि पिछले कई माह से पालिका में विकास कार्य ठप पड़े हैं। ईओ निहाल चंद कोई भी फाइल आगे नहीं बढ़ा रहे हैं। वह हर फाइल को किसी तरह रोक देते हैं। सभासदों की समस्याएं सुनी नहीं जा रही है।
विज्ञापन
मोहल्लों में गंदगी व्याप्त है। सफाई कर्मी आते नहीं है। हैंडपंप खराब है। नजूल की जमीन पर अवैध निर्माण हो रहे हैं। इनकी शिकायत करने के बाद भी समस्याएं जस की तस बनी हुई है। इससे नाराज होकर अध्यक्ष व 18 सभासद लालबाग चौराहे पहुंचे।
यहां पर अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इसकी भनक लगते ही सीओ योगेंद्र सिंह व इंस्पेक्टर हरमीत सिंह पुलिस बल के साथ चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से मिट्टी का तेल छीनने का प्रयास किया। इससे पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच नोंकझोंक भी हुई।
वह लगातार ईओ के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उधर, सूचना पाकर एसडीएम पूर्णिमा सिंह ने ईओ के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन देकर शांत कराया। करीब एक घंटा तक घटनाक्रम होने से लालबाग चौराहे पर जाम की स्थित उत्पन्न हो गई।
इसके बाद डीएम को शिकायती पत्र देकर ईओ के खिलाफ जांच कराने की गुहार लगाई। इस मौके पर सभासद धीरज पांडेय, संजय राठौर, अजेंद्र सोनकर, पप्पू सभासद, सुमन मिश्रा, विनोद, कंचन मेहरोत्रा, मुट्टू, मोहम्मद नबी, एकता सोनकर, शादाब अंसारी, सलीम, राकेश सक्सेना, रुही मसूद, कैसर जहां, आयुष दीक्षित, जितेंद्र राठौर मौजूद रहे।
बेबुनियाद हैं आरोप, खुद काम लटकाते हैं अध्यक्ष
अध्यक्ष व सभासदों द्वारा लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। करीब पांच करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्य की फाइल अध्यक्ष के पास लंबित पड़ी है, साइन नहीं कर रहे हैं। अगर वह साइन कर दें तो डीएम को भेज दी जाए। वह भी काम लटकाए हुए हैं। उनके मन मुताबिक काम नहीं हो रहे हैं, इसी वजह से परेशान हैं।
अब तक नगर पालिका में चल रही कामों में दलाली बंद कर दी गई है। नियमानुसार काम होने से उनके सारे काम ठप पड़ गए हैं। इसी वजह से इस तरह की घटनाएं अंजाम देकर केवल दबाव बना रहे हैं। उनकी मंशा यही है हमारा यहां से ट्रांसफर हो जाए। जब तक रहूंगा। एक भी काम नियमों के विपरीत नहीं करूंगा।
-निहाल चंद, ईओ