{"_id":"5b898b1042c792463c0512a9","slug":"151535740688-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में ढहीं कच्ची दीवारें, दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में ढहीं कच्ची दीवारें, दो की मौत, पांच घायल
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के हरगांव, महमूदाबाद व रेउसा थाना क्षेत्र में हुए हादसे
सीतापुर। जिले में दो दिनों से होने वाली बारिश कच्चे मकानों में रहने वालों के लिए काल साबित हो रही है। शुक्रवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दीवारें ढहने से महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक ही परिवार के पांच सदस्य बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
झरेखापुर प्रतिनिधि के अनुसार, हरगांव थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी भगौती प्रसाद (65) शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे अपने घर के बाहर छप्पर के नीचे बैठा था। तभी अचानक कच्ची दीवार भराभराकर ढह गई। उसके मलबे में भगौती दब गया। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर भगौती को बाहर निकाला, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
कानून-गो ओमप्रकाश तथा क्षेत्रीय लेखपाल नवीन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जा रही है। उधर, महमूदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के माहनगर में रहने वाली बिट्टी देवी के घर गुरुवार की रात बारिश का पानी भर गया था। वह घर से यह पानी निकाल रही थी कि इसी बीच घर की कच्ची दीवार भराभराकर उसके ऊपर गिर गई।
विज्ञापन
दीवार गिरने के समय वह घर में अकेली थी। पड़ोसियों ने जब बिट्टी के पड़ोसी गोकुल के घर की दीवार को भी गिरते देखा तो उसके घर की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने कच्ची दीवार का मलबा हटाया तो देखा कि बिट्टी देवी की मलबे में दबकर मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासन को घटना की सूचना दी।
मौके पर नायब तहसीलदार शिवकुमार शर्मा व क्षेत्रीय लेखपाल सहित पुलिस अधिकारी पहुंचे। तहसीलदार केके सिंह ने बताया कि मृतक के आश्रितों को दैवीय आपदा के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा। रेउसा प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र के समसिनपुरवा मजरा सेउता मे शुक्रवार की सुबह बारिश के दौरान कच्ची दीवार ढह गई।
इसके मलबे की चपेट में आकर एक ही परिवार के सतीश, सुमन, रोहणी, फूलमती व अनीता गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।