{"_id":"5b8598c442c7924655336ede","slug":"151535482052-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटख धूप ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चटख धूप ने किया बेहाल
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मंगलवार की सुबह आसमान में मेघा तो आए लेकिन कुछ देर बाद ही इठला कर चल दिए। इस दौरान मंद गति से चल रही शीतल बयार ने राहत तो दी लेकिन कुछ देर बाद ही चटख धूप ने सबकी मुसीबत बढ़ा दी। लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हो उठे।
बीते सोमवार को हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज कई बार बदला। बादल तो छाए रहे लेकिन हल्की बारिश के बाद ही बादल चले गए। मंगलवार की सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे और चल रही ठंडी हवा से लोगों ने राहत महसूस की। आसमान में बादल छाने से लोगों में बारिश की भी उम्मीद जगी।
लेकिन अगले पहर ही धूप की तल्खी के साथ ही उमस भी बढ़ती गई। जिससे लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे। साथ ही पारा भी चढ़ता गया। लोग धूप से बचने के लिए छाता लेकर निकले और राहगीर पसीने से तरबतर दिखाई दिए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।