{"_id":"5b81af5b42c7924671664111","slug":"151535225691-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव में 70.49 प्रतिशत हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव में 70.49 प्रतिशत हुआ मतदान
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन प्रधान व एक बीडीसी सदस्य के लिए 14 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में कैद
सीतापुर। जिले में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत उपचुनाव में शांतिपूर्वक मतदान हुआ। ग्राम प्रधान के तीन और बीडीसी सदस्य के एक रिक्त पद पर हुए चुनाव में कुल 70.49 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह से ही मतदाताओं में गजब का उत्साह नजर आया। पोलिंग बूथों पर उनकी लंबी कतारें लग गईं।
मतदाताओं ने 14 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद कर दिया। मतगणना 28 अगस्त को होगी। जिले के चार ब्लॉकों में तीन ग्राम प्रधान तथा एक बीडीसी सदस्य पद के लिए उपचुनाव के तहत शनिवार को मतदान कराया गया। शनिवार की सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया।
उपचुनाव में भी मतदाताओं में उत्साह दिखाई दिया। मतदाता घरों से निकलकर मतदान केन्द्रों की ओर बढ़े चले जा रहे थे। लिहाजा, सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लंबी लाइनें लग गईं। इस दौरान ज्यादातर पोलिंग बूथों पर गहमागहमी नजर आई। हालांकि दोपहर बाद कुछ पोलिंग बूथों पर सन्नाटा पसरा नजर आया।
विज्ञापन
जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा भारी पुलिस बल की निगरानी में मतदान कराया गया। मतदाताओं के उत्साह का आलम यह रहा कि उपचुनाव में भी 70.49 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। तीन प्रधान और एक बीडीसी सदस्य पदों के लिए 14 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। इनके भाग्य का फैसला मतदाताओं ने करते हुए मतपेटियों में कैद कर दिया है। मतगणना 28 अगस्त को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर की जानी है।
बरोय में सबसे ज्यादा मिश्रिख में सबसे कम मतदान
ब्लॉक गोंदलामऊ की ग्राम पंचायत बरोय में प्रधान पद के लिए सबसे ज्यादा 87.76 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि सबसे कम मतदान ब्लॉक मिश्रिख के वार्ड संख्या 45 निरहन में बीडीसी पद के लिए 50.45 प्रतिशत मतदान रहा।
वहीं ब्लॉक महमूदाबाद की ग्राम पंचायत मदारीपुर में प्रधान पद पर 60.42 और ब्लॉक ऐलिया की ग्राम पंचायत भवानीपुर विलियम साहब में प्रधान पद के लिए 78.34 फीसदी मतदान हुआ है।
कहां कितना हुआ मतदान
(क्षेत्र पंचायत सदस्य)
ब्लॉक सीट प्रतिशत
मिश्रिख वार्ड 45 निरहन 50.45
(ग्राम प्रधान)
ब्लॉक सीट प्रतिशत
महमूदाबाद मदारीपुर 60.42
ऐलिया भवानीपुर विलियम साहब 78.34
गोंदलामऊ बरोय 87.76