फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   50 किलो जब्त की गई पॉलिथीन

50 किलो जब्त की गई पॉलिथीन

Thu, 19 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
50 किलो जब्त की गई पॉलिथीन
पूरे जिले में चला सघन अभियान, चेक की गई करीब दो दर्जन दुकानें
विज्ञापन

सीतापुर। पॉलिथीन के खिलाफ पिछले तीन दिन से चल रहा छापेमारी अभियान लगातार बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान 11 नगर निकायों से करीब 50 किलो पॉलिथीन जब्त की गई।

नगर पालिका के ईओ निहाल चंद ने बताया कि बुधवार को शहर में ट्रांसपोर्ट चौराहे से एनसीसी चौराहे का अभियान चलाया गया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक दुकानों को चेक किया गया। इन दुकानों पर इक्का दुक्का ही पॉलिथीन मिली।
विज्ञापन


गुरुवार को भी यह अभियान जारी रहेगा। सिटी मजिस्ट्रेट हर्षदेव पांडेय ने बताया कि लहरपुर, मिश्रिख, महोली, खैराबाद, महमूदाबाद, तंबौर, बिसवां, हरगांव, सिधौली, पैतेंपुर आदि जगहों पर ईओ व इंस्पेक्टर की अगुवाई में छापेमारी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें करीब 50 किलो पॉलिथीन जब्त की गई। यह अभियान रोजाना चलता रहेगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि 50 मॉइक्रान से कम की पॉलिथीन पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगाया जाएगा। अब तक काफी हद तक लोगों ने पॉलिथीन का उपयोग करना छोड़ दिया है।


डीएम ने बांटे बैग
जिलाधिकारी शीतल वर्मा ने बुधवार को पॉलिथीन के खिलाफ जनजागरुकता अभियान चलाया। इसके विकल्प के तौर पर कागज के थैले बांटे। डीएम लालबाग चौराहा पहुंचीं। यहां पर सबसे पहले व्यापारियों से प्रतिबंधित पॉलिथीन न उपयोग करने की अपील की। उसके बाद कागज के बने थैले वितरित किए। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन से पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed