{"_id":"59f4d1214f1c1bf4688b7e83","slug":"151509216545-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक ने नाबालिक को थमाया कर्ज का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक ने नाबालिक को थमाया कर्ज का नोटिस
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक ने नाबालिग को थमाया कर्ज वसूली का नोटिस
थानगांव (सीतापुर)। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक ने एक नाबालिग को उसके पिता द्वारा लिए गए लोन का नोटिस थमा दिया।
एक दशक पहले उसके पिता ने 52 हजार रुपये बैंक से कर्जा लिया था। एक साल पहले उनका स्वर्गवास भी हो चुका है। शनिवार को बैंक का नोटिस मिलने के बाद परिवारीजन सकते में हैं।
थानगांव के रहने वाले लालता प्रसाद ने नवंबर वर्ष 2005 में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक से 52 हजार रुपये कर्ज लिया था।
लोन चुकता करने से पहले उनका निधन हो गया। बताते हैं कि लालता प्रसाद द्वारा लिए गए कर्ज की रकम ब्याज समेत दो लाख छह हजार रुपये हो गई।
शनिवार को बैंक प्रबंधन का स्व. लालता प्रसाद के नाबालिग बेटे को नोटिस मिला। बैंक नोटिस देखते ही परिवार के लोग सकते में आ गए।
अब उसकी समझ में यह नहीं आ रहा है कि लोन को वह कैसे चुकाता करे। उधर, एसडीएम बिसवां अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।