{"_id":"5da609428ebc3e93df42497e","slug":"15-wolf-died-under-suspicious-circumstances-sitapur-news-lko487111158","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में 15 सियारों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में 15 सियारों की मौत
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। 15 सियारों की संदिग्ध हालात में मंगलवार को मौत हो गई। इससे वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर कुछ सियारों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। खेत से जहरीला पदार्थ बरामद हुआ है। वन विभाग ने खेत मालिक के विरुद्ध वन जंतु अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के तेलियानी गांव के आसपास खेतों में मंगलवार दोपहर कई सियारों के शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक अलग-अलग खेतों से करीब 15 सियारों के शव बरामद हुए हैं। आशंका है कि खेत में डाला गया जहरीला पदार्थ खाने से सियारों की मौत हुई है।
ग्रामीणों की मानें तो वन विभाग की टीम छह सियारों के शव ले गई है। वन विभाग ने दिलाराम के खेत से जहरीला पदार्थ बरामद किया है। वन रेंजर मिश्रिख प्रदीप अवस्थी ने बताया कि दो सियारों के शव मिले हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
दिलाराम के खेत से जहरीला पदार्थ बरामद कर उसे परीक्षण के लिए विश्व विज्ञान संस्थान लखनऊ भेजा गया है। खेत मालिक दिलाराम के विरुद्ध वन जंतु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।