{"_id":"60a15c8a8ebc3e115504c538","slug":"15-killed-in-15-days-more-than-20-infected-sitapur-news-lko5783189191","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन में 15 की मौत, 20 से अधिक संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में 15 की मौत, 20 से अधिक संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर/सीतापुर। कोरोना संक्रमण लहरपुर कस्बे में फैल चुका है। दो सप्ताह के अंदर करीब 15 लोगों की कोविड, बुखार व खांसी के चलते मौत हो गई। 20 से अधिक लोग संक्रमित हैं लेकिन यहां पर स्वास्थ्य विभाग व नगर पालिका मरीजों को सुविधाओं दे पाने में नाकाम साबित हो रहा है।
लहरपुर कस्बा संक्रमण की चपेट में आ गया है। यहां पर मौत व नए केस मिलने का सिलसिला जारी है। पिछले दो सप्ताह में 15 मौतें हो चुकी हैं। इसमें कोविड से तीन मौतें सरकारी आंकड़ों में दर्ज हैं। 12 लोगों की मौत कोरोना से नहीं होना बताया गया पर इन लोगों में कोरोना के लक्षण मौजूद थे। यह लोग बुखार, खांसी, गले में दर्द से जूझ रहे थे। पहले इन लोगों ने प्राइवेट चिकित्सकों को दिखाया, जब फायदा नहीं हुआ तो सीएचसी की ओपीडी सेवा बंद होने से इधर-उधर से इलाज कराते रहे।
इसके चलते किसी का ऑक्सीजन लेवल कम हुआ तो किसी को सांस लेने में दिक्कत के चलते उसकी घर पर ही मौत हो गई। इन मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम इनके परिजनों की जांच करने भी नहीं पहुंची। इनके परिजन भी संक्रमित हो गए हैं। इन मौतों से कस्बे में हड़कंप मच गया है। काजीटोला, मीराटोला, शेखटोला में नए केस आए हैं।
विज्ञापन
लहरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद मित्रा ने बताया कि कोविड मरीज मिलने पर उनके परिजनों की जांच कराई जा रही है। गांवों में टीमें भेजकर संदिग्धों की जांच हो रही है। उनको दवाइयों की किट दी जा रही है।
बेहटी ही बन सका कंटेनमेंट जोन
सरकार का निर्देश है कि जिन इलाकों में कोरोना मरीज मिलेंगे, वहां पर कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। केवल बेहटी मोहल्ले में ही कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। अन्य जगहों पर कंटेनमेंट जोन नहीं बन सका है। इसकी वजह से लोगों का आवागमन जारी है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। नगर पालिका द्वारा सैनिटाइजेशन भी नहीं कराया जा रहा है। केवल कागजों में ही सैनिटाइजेशन हो रहा है। इक्का दुक्का जगह ही सैनिटाइजेशन करके कोरम पूरा हो रहा है। इससे लोगों के अंदर नाराजगी है।