{"_id":"693c5f534cf542316d0d28ed","slug":"15-kgv-girl-students-fell-ill-two-were-referred-to-lucknow-sitapur-news-c-102-1-slko1053-146098-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: केजीवी की 15 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, दो लखनऊ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: केजीवी की 15 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, दो लखनऊ रेफर
Sat, 13 Dec 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। रेउसा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 11 छात्राओं की बृहस्पतिवार देर रात तबीयत बिगड़ गई। जबकि चार छात्राओं को शुक्रवार शाम पेट दर्द, सांस लेने में तकलीफ व बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से सात छात्राओं को सीतापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो छात्राओं को हालत बिगड़ने पर लखनऊ के केजीएमयू रेफर कर दिया गया। जबकि चार बीमार छात्राओं का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम के छात्राओं की बबीयत बिगड़ने के कारणों की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की है। टीम ने शुक्रवार को स्कूल पहुंचकर जांच पड़ताल की। टीम ने भोजन व पानी का सैंपल जांच भी लेकर जांच के लिए लैब भेजा है। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
बृहस्पतिवार देर रात सुहानी(12), अंशिका(12), शालिनी(11), शशी(12), अंकिता(14), जुगनी(12), पल्लवी(12), ज्योति(12) की तबियत बिगड़ी। छात्राओं के पेट में दर्द उत्पन्न हुई। सभी जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। कुछ ही देर में गले में खराश के चलते उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी। वार्डेन ने सभी को सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया। यहां पर सात छात्राओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। छात्राएं रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर जिला अस्पताल पहुंचीं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव ने इन सभी का इलाज किया। उन्होंने हालत बिगड़ने के लिए किसी चीज से हुए इंफेक्शन को कारण बताया। इसमें दो छात्राओं ज्योति और पल्लवी की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने बृहस्पतिवार देर रात जिला अस्पताल पहुंचकर छात्राओं का हालचाल लिया। उन्होंने सीडीओ की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम बनाकर 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की है।
शुक्रवार देर शाम फिर से तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। स्कूल पहुंची एफएसडीए की टीम ने पका हुआ भोजन व पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। इलाज के बाद छात्राओं की हालत में सुधार हो रहा है। सीडीओ ने भी विद्यालय पहुंचकर छात्राओं के बयान दर्ज किए। वहां की सुविधाओं को परखते हुए वार्डेन से खाने संबंधी रिकार्ड तलब किए।