{"_id":"67c4a6539e115e9ed6077ca4","slug":"15-electric-buses-will-run-between-mahmudabad-lucknow-sitapur-news-c-102-1-slko1037-127976-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: महमूदाबाद-लखनऊ के बीच चलेंगी 15 इलेक्ट्रिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: महमूदाबाद-लखनऊ के बीच चलेंगी 15 इलेक्ट्रिक बसें
Mon, 03 Mar 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद-लखनऊ के बीच जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। बसों के संचालन को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। महमूदाबाद से लखनऊ की दूरी करीब 60 किलोमीटर है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार के लिए राजधानी लखनऊ की ओर रुख करते हैं।
महमूदाबाद-लखनऊ मार्ग पर रोडवेज बसों के साथ ही प्राइवेट बसें और डग्गामार वाहन चलते हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए परिवहन विभाग अब इस रूट पर 15 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने जा रहा है।
विधायक आशा मौर्या ने बताया कि बसों के संचालन के लिए परिवहन मंत्री से वार्ता हुई थी। उन्होंने 15 नई बसें स्वीकृत कर दी हैं। शेष रूटों पर भी संचालन के लिए वार्ता हो रही है। इलेक्ट्रिक बसें संचालित होने से महमूदाबाद सहित क्षेत्र के लोगों को आराम मिलेगा।