{"_id":"5ca25989bdec22146d707d28","slug":"141554143625-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने लूट लिया किसान का ट्रैक्टर व मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने लूट लिया किसान का ट्रैक्टर व मोबाइल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान से ट्रैक्टर व मोबाइल फोन लूटा
सीतापुर। हरगांव चीनी मिल से गन्ना बेचकर ट्रैक्टर से लौट रहे किसान को बदमाशों ने रविवार रात बंधक बनाकर ट्रैक्टर व मोबाइल फोन लूट लिया। किसी तरह घर पहुंचने के बाद किसान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज किया जा रहा है।
लहरपुर कोतवाली इलाके के ताहपुर गांव निवासी राजेश गिरी पुत्र परशुराम ने बताया कि वह रविवार को चीनी मिल में गन्ना बेचने गया था। गन्ने से भरी ट्रॉली वहीं छोड़कर वह ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था।
जब वह क्षेत्र के किशनपुर पुल से करीब एक किलोमीटर पहले पहुंचा तो एक बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने राजेश की शर्ट से ही उसके हाथ-पैर बांध दिए और फिर उसका ट्रैक्टर व मोबाइल फोन लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
किसी तरह हाथ खोलकर राजेश घर पहुंचा। इसके बाद कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी चैंपियन लाल ने बताया कि ट्रैक्टर लूट की सूचना मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।