{"_id":"5c69a586bdec227391007b74","slug":"141550427526-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने आसपास की हर गतिविधि पर रखें पैनी निगाह : एएसपी 19-56-50","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने आसपास की हर गतिविधि पर रखें पैनी निगाह : एएसपी 19-56-50
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां (सीतापुर)। थाना परिसर में रविवार को होली के त्यौहार व आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शांति कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें थानाक्षेत्र के समस्त चौकीदारों को साफा पहनाकर एएसपी ने सम्मानित किय्रा।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि आप लोग अपने गांव व आसपास हर तरह की गतिविधियों पर पैनी निगाह रखें। छोटे से छोटे अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। चौकीदारों से उन्होंने कहा कि गांव की प्रत्येक सूचना पुलिस तक पहुंचाने का आप सब सशक्त माध्यम हैं। लिहाजा, आपकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है।
किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना समय रहते मिलने से पुलिस प्रभावी कार्रवाई कर सकती है। इस दौरान चौकीदारों को साफा भेंटकर एएसपी द्वारा सम्मानित भी किया गया। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने कहा अफवाहों पर ध्यान मत दें। मिलजुल कर होली का पर्व मनाएं। बैठक में डीडीसी सुशील गौतम, मुस्सन खां, संतोष गौतम, अनूप मिश्र, सत्यदेव आदि मौजूद रहे।