फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   आई 634 शिकायतें पर 34 को मिला न्याय

आई 634 शिकायतें पर 34 को मिला न्याय

Wed, 06 Feb 2019 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
आई 634 शिकायतें पर 34 को मिला न्याय
जिले की सात तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
विज्ञापन

सीतापुर। जिले की सात तहसीलों में मंगलवार को हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 634 फरियादियों ने अफसरों को अपनी समस्याएं बताईं। साथ ही विभिन्न मसलों से संबंधित दरख्वास्तें दीं। उनके द्वारा 34 मामले निपटाए गए। खुद सीडीओ व एसपी ने संयुक्त रूप से 103 लोगों की समस्याओं को सुनकर पांच शिकायतें निपटाईं।

बाद में उन्होंने अफसरों को शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि समयबद्घता व गुणवत्ता के साथ शिकायतें निपटाई जाएं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीडीओ संदीप कुमार व एसपी एलआर कुमार ने तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में 103 लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


उनके द्वारा पांच मामले निपटाए गए। जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए सीडीओ ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस प्रदेश सरकार का जन समस्याओं के निस्तारण के संबंध में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसमें जो जन शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। विभागीय अधिकारी इन्हें गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। एसपी एलआर कुमार ने पुलिस से संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया। इसी प्रकार महमूदाबाद में प्राप्त 76 में से 3 शिकायतें निस्तारित की गईं।


सिधौली में प्राप्त 120 प्रार्थना पत्रों में से 8, महोली में प्राप्त 50 प्रार्थना पत्रों में से 5, लहरपुर में प्राप्त 89 प्रार्थना पत्रों में से 6, मिश्रिख में प्राप्त 118 प्रार्थना पत्रों में से 4 मामले निपटाए गए। इसके अलावा बिसवां में प्राप्त 82 प्रार्थना पत्रों में से 8 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों को सात दिन में संबंधित अधिकारी को निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed