फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   मदरसों में अभिभावकों ने टीका लगवाने से किया इंकार

मदरसों में अभिभावकों ने टीका लगवाने से किया इंकार

Tue, 11 Dec 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
मदरसों में अभिभावकों ने टीका लगवाने से किया इंकार
बिसवां सीएचसी अधीक्षक व पुलिस ने समझाया मगर नहीं माने
विज्ञापन

जहांगीराबाद (सीतापुर)। बिसवां तहसील के जहांगीराबाद कस्बे में सोमवार को मदरसा समेत अन्य विद्यालयों में बच्चों को खसरा और रूबेला वायरस के टीकाकरण के लिए बूथ लगाए गए। कई विद्यालयों में टीकाकरण शुरू होते ही थोड़ी ही देर में किसी ने गलत अफवाह फैला दी।

मदरसों में अभिभावकों ने पहुंचकर अपने बच्चों को टीका लगवाने से मना कर दिया और बच्चों को अपने साथ लेकर चले गए। जबकि कई मदरसों के संचालकों ने मदरसों में छुट्टी कर दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने इसकी खबर पुलिस और बिसवां सीएचसी अधीक्षक को दी।
विज्ञापन


खबर पाकर मौके पर पहुंची टीम ने काफी समझाने के बाद मदरसा इस्लामिया कन्जुल उलूम ने दो-तीन दिनों में अभिभावकों की बैठक बुलाकर उन्हें समझाने की बात कही। दानपुरवा स्थित मदरसा दायरतुल मारिफ में बच्चे तो मौजूद थे, लेकिन एक भी बच्चे का टीकाकरण नहीं कराया गया। इसके अलावा श्री राम मनोहर श्रीवास्तव स्मारक विद्यालय में 114 में से 104 बच्चों के टीके लगवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन छात्र बीमार और सात अनुपस्थित रहे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. कपूर ने बच्चों को टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एमएम त्रिवेदी, एएनएम किरन और बबिता, आंगनबाड़ी शीला श्रीवास्तव, कोर के बीएमसी शाहनवाज खालिद, सोहनलाल, अलीमुन्निशां व मुन्नी देवी, प्राध्यापक अशोक श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed