{"_id":"5be089dbbdec2269525f999f","slug":"141541442011-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस के दिन भी ग्राहकों के संग धोखा, एटीएम बूथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस के दिन भी ग्राहकों के संग धोखा, एटीएम बूथ खाली
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बूथों के लगाए चक्कर लेकिन नहीं मिला कैश
सीतापुर। धनतेरस के दिन सोमवार को शहर स्थित विभिन्न बैंकों के एटीएम बूथ खाली नजर आए। वजह यह कि ज्यादातर एटीएम खराब थे या फिर जो एटीएम चालू थे, उनमें कैश नहीं था। उपभोक्ताओं ने पूरा शहर छान डाला लेकिन कहीं भी एटीएम से कैश नहीं निकला।
शहर में विभिन्न बैंकों के कुल 16 एटीएम बूथ हैं। इनमें आंख अस्पताल रोड पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एक्सिस, एसबीआई, आईडीबीआई के एटीएम बहुत कम दूरी पर ही स्थित हैं। मुख्य बाजार के पास होने के कारण त्योहारी दिनों में उपभोक्ता पैसा निकालने के लिए इन्हीं एटीएम का ज्यादातर इस्तेमाल करते हैं।
धनतेरस के दिन भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य ब्रांच का एक एटीएम जरूर पैसा उगल रहा था पर वहां लोगों को अपनी बारी का घंटों इंतजार करना पड़ा। इससे उनका खरीदारी का मजा किरकिरा हो गया। यहां भी अधिक भीड़ देख लोग कलेक्ट्रेट स्थित एसबीआई, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम बूथ पहुंचे लेकिन वहां किसी भी एटीएम में पैसा नहीं था।
विज्ञापन
हर बूथ पर लोग आते और वहां पहले से मौजूद लोगों से इशारों में पूछते निकल रहे हैं...? जवाब मिलता नहीं तो निराश होकर अगले बूथ की ओर बढ़ जाते। वहीं शहर के रेलवे स्टेशन का एटीएम भी खराब रहा। उपभोक्ता नितेश ने बताया कि वह खरीदारी करने निकले थे लेकिन एटीएम बूथ पर उनका सारा समय बर्बाद हो गया लेकिन कैश नहीं मिल पाया।
सुमित कुमार व पुनीत ने बताया कि वे कैश न निकल पाने के कारण खरीदारी नहीं कर सके। अखिलेश का कहना था कि बैंकों की लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं के त्योहार का मजा किरकिरा हो गया।