फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   महिलाओं को थाने पर की जाएगी तैनाती

महिलाओं को थाने पर की जाएगी तैनाती

Sat, 12 Aug 2017 01:32 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को थाने पर की जाएगी तैनाती
‘पुलिस महकमे में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी’
विज्ञापन

20 हजार पुलिस कर्मियों की होगी भर्ती : डीजीपी सुलखान सिंह

सीतापुर। पुलिस महकमे में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। अब महिला पुलिस कर्मी कार्यालयों तक ही सीमित नहीं रहेंगी। बल्कि पुरुषों की तरह उनकी भी थानों पर तैनाती की जाएगी। यह बात शुक्रवार की डीजीपी सुलखान सिंह ने गोल्फ मैदान में कही। वे गोल्फ मैदान पर चल रही शूटिंग एवं एलार्म एफिशिएंसी प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों से किसी भी मायने में कम नहीं है। यही वजह है कि महिलाओं की थानों पर तैनाती को लेकर विचार किया जा रहा है। महिलाएं पुरुष पुलिस कर्मियों की तरह क्षेत्र में जाएंगी और अपनी ड्यूटी करेंगी। इससे समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ेगा। बालिकाएं तथा महिलाएं खुद को महफूज समझेंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की क्षमता बढ़ाई जा रही है। जल्द ही प्रदेश में 20 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने प्रतियोगिता में उन प्रतिभागियों का भी उत्साहवर्धन किया। कहा कि पुरस्कार न मिलने का मतलब यह नहीं कि आप हार गए। बल्कि प्रयास करें, कि आगे भी पुरस्कार मिलते रहें। वहीं उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर स मानित किया। इस मौके पर एडीजी पीएसी राजकुमार विश्वकर्मा, एडीजी अभय प्रसाद, एसके माथुर, आईजी लखनऊ जोन सतीश गणेश, प्रवीन कुमार, सेनानायक द्वितीय वाहिनी मनोज कुमार झा, द्वितीय वाहिनी विनोद कुमार सिंह, 27 वीं वाहिनी सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed